सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi: Deputy Commissioner Apurv Devgan urges all citizens to participate enthusiastically in the 'Self-Enumeration' campaign under Census-2027

Mandi: उपायुक्त अपूर्व देवगन बोले- जनगणना-2027 के तहत स्व गणना अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लें सभी नागरिक

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Tue, 02 Jun 2026 04:49 PM IST
Mandi: Deputy Commissioner Apurv Devgan urges all citizens to participate enthusiastically in the 'Self-Enumeration' campaign under Census-2027
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मंडी जिला के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे जनगणना-2027 के तहत चल रहे स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लें और ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से जनगणना संबंधी अपनी जानकारी अवश्य दर्ज करें। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जनगणना-2027 का कार्य दो चरणों में संपन्न किया जाएगा। प्रथम चरण 16 जून से 15 जुलाई, 2026 तक संचालित किया जाएगा, जोकि ‘गृह सूचीकरण एवं आवास जनगणना’ पर आधारित होगा। द्वितीय चरण में अगले वर्ष फरवरी माह में वास्तविक जनसंख्या की गणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी। गणनाकर्ता (एन्यूमरेटर) और पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) मोबाइल उपकरणों के माध्यम से घरों और परिवारों से संबंधित जानकारी एकत्रित करेंगे। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जनगणना कार्य के तहत पहली जून से लेकर 15 जून तक जिला के नागरिक स्व-गणना के तहत वांछित जानकारी भर सकते हैं। इससे जनगणना कार्य में तेजी लाई जा सकेगी और 16 जून से घर-घर आने वाले प्रगणकों को भी कार्य में सुविधा होगी। लोगों को कंप्यूटर-लैपटॉप या मोबाइल से ऑनलाइन स्वयं की जानकारी अपलोड करने का विकल्प भी दिया गया है। इसके लिए स्वगणना पोर्टल पहली जून से 15 जून तक खोला गया है। सभी परिवारों के मुखिया या अन्य लोग इसमें अपने मकानों एवं भवनों से संबंधित जानकारी स्वयं इस पोर्टल पर भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसकी प्रक्रिया बेहद आसान है और इसे चंद मिनटों में ही पूरा किया जा सकता है। स्व गणना पूरा होते ही संबंधित व्यक्ति की एक पहचान (आईडी) तैयार होगी और इस आईडी को वे अपने मोबाइल में रख सकते हैं। प्रथम चरण में जब प्रगणक मकानों के सूचीकरण के लिए घर-घर आएंगे तो उन्हें यह आईडी दिखानी होगी। इससे प्रगणकों का कार्य बहुत ही आसान हो जाएगा और जनगणना की पूरी प्रक्रिया को तीव्रता से पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने इस राष्ट्रीय महत्व के अभियान को सफल बनाने के लिए गणनाकर्ताओं, पर्यवेक्षकों तथा अन्य जनगणना अधिकारियों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाकर सहयोग करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: सोनभद्र में पुलिस मुठभेड़, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

02 Jun 2026

रायबरेली में कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

02 Jun 2026

VIDEO: सब्जी विक्रेता हत्याकांड का खुलासा, बेटे ने ही पिता को उतारा था मौत के घाट

02 Jun 2026

VIDEO: यूट्यूब से सीखी नेपियर घास की खेती, अब सालाना दो लाख रुपये प्रति एकड़ की कमाई

02 Jun 2026

Meerut: मेरठ में ब्लिंकिट कर्मचारियों की हड़ताल, डिलीवरी सेवा प्रभावित, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

02 Jun 2026
विज्ञापन

आप नेता तलबीर गिल का आरोप- मजीठा थाना विवाद पूर्व नियोजित था, माहौल खराब करने की कोशिश की गई

02 Jun 2026

MP News: नई दुकान, नया कारोबार और एक रात में सब राख; साड़ी शोरूम में लगी भीषण आग से लाखों का नुकसान

02 Jun 2026
विज्ञापन

शिमलापुरी दोहरा हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार

02 Jun 2026

VIDEO: प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल ने हर घर नल योजना की जमीनी हकीकत परखी

02 Jun 2026

VIDEO: पंचायत सहायकों ने कहा- छह हजार में दम नहीं, 30 हजार से कम नहीं

02 Jun 2026

मारवाड़ी सेवा समिति ने गोरखपुर क्लब परिसर में मेधावियों को किया सम्मानित

02 Jun 2026

CM Mohan Yadav On UCC: मध्य प्रदेश में यूसीसी पर सीएम मोहन का बड़ा बयान, जारी किया वीडियो

02 Jun 2026

अयोध्या में हनुमानगढ़ी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे

02 Jun 2026

Gwalior: प्रेम जाल, दरिंदगी और मौत, 15 वर्षीय नाबालिग की हत्या से दहला ग्वालियर, शव जलाकर मिटाने की कोशिश

02 Jun 2026

VIDEO: प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल बोले- राजेश की मौत पर सरकार दुखी, बख्शे नहीं जाएंगे दोषी

02 Jun 2026

जंघई फ्लाईओवर... शुरू हुआ गर्डर चढ़ाने का काम, दो घंटे रुका रहा ट्रेनों का संचालन

02 Jun 2026

VIDEO: जौनपुर में अमर उजाला ने 23 मेधावियों को किया सम्मानित

02 Jun 2026

VIDEO: पुलिस अधिकारियों ने कहा- छोटी घटनाओं को न करें नजरअंदाज, अपराध पनपने से पहले करें कार्रवाई

02 Jun 2026

VIDEO: विवादित बयान से एक बार फिर चर्चा में आए सपा सांसद वीरेंद्र सिंह

02 Jun 2026

मक्खू के दुकानदार के हत्यारों की बाइक बरामद

VIDEO: बलिया में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

02 Jun 2026

VIDEO: न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव बोले- समान नागरिक संहिता संवैधानिक है, यह देश में लागू होगा

02 Jun 2026

VIDEO: विनीत राय हत्याकांड को लेकर सपा सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार को घेरा

02 Jun 2026

अग्निकांड पीड़ित व्यापारियों को क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन

02 Jun 2026

VIDEO: आगरा में बारिश बनी आफत, शिवाजी मार्केट की दुकानों में घुसा पानी, लाखों का नुकसान

02 Jun 2026

सनबर्न और फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए सुनिए चर्म रोग विशेषज्ञ की सलाह

02 Jun 2026

Ujjain: राम भक्त बने बाबा महाकाल, भस्म आरती में राम नाम के बेलपत्र से हुआ दिव्य श्रृंगार; निहारते रह गए भक्त

02 Jun 2026

गाजियाबाद में फ्लैट में लगी आग, फंसे दंपती और बच्चों की बामुश्किल बची जान, तीन पालतू कुत्तों की मौत

02 Jun 2026

सिंहस्थ महापर्व के लिए दतिया पुलिस का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, पुलिस उप महानिरीक्षक ने किया शुभारंभ

02 Jun 2026

Pilibhit News: खेत में पेड़ पर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में फैली दहशत; देखें वीडियो

02 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed