सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The rebel card plays again in Goda Gagal

Mandi News: गोड़ा गागल में फिर चला बागी कार्ड

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
The rebel card plays again in Goda Gagal
विज्ञापन
भाजपा-कांग्रेस दोनों दोलों को लगा झटका
Trending Videos

भाजपा के असंतुष्ट अनिल ने 1741 मतों से जीत की हासिल
सुरेंद्र शर्मा
मंडी। बल्ह विधानसभा क्षेत्र के तहत जिला परिषद वार्ड गोड़ा गागल में दोनों बड़े राजनीतिक दलों से अधिक उम्मीदवार की व्यक्तिगत पकड़ और स्थानीय समीकरण प्रभावी साबित हो रहे हैं। मतदाताओं ने एक बार फिर भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के आधिकारिक उम्मीदवारों को नकारते हुए बागी प्रत्याशी पर भरोसा जताया है। लगातार दूसरे चुनाव में इस वार्ड से भाजपा के असंतुष्ट उम्मीदवार ने जीत दर्ज कर राजनीतिक समीकरणों को बदल दिया है।

भाजपा का टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर चुनाव मैदान में उतरे अनिल कुमार उर्फ डिंपल सैनी ने 1741 मतों के अंतर से शानदार जीत हासिल की। उन्हें कुल 7241 मत मिले। भाजपा उम्मीदवार पंकज शर्मा 5500 मत लेकर दूसरे स्थान पर रहे जबकि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जितेंद्र सिंह को 4955 मतों के साथ तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। कांग्रेस नेता शकुंतला देवी को 379 और जीवन राम को 449 मत प्राप्त हुए। गोड़ा गागल वार्ड का चुनाव परिणाम पिछले जिला परिषद चुनाव की याद भी ताजा कर गया। उस समय भी भाजपा का टिकट नहीं मिलने से नाराज पाल वर्मा ने आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। भाजपा ने तब अनिल कुमार उर्फ डिंपल सैनी को अपना प्रत्याशी बनाया था लेकिन त्रिकोणीय मुकाबले में पाल वर्मा ने जीत हासिल कर सभी को चौंका दिया था। बाद में वह जिला परिषद के चेयरमैन भी बने। इस बार पाल वर्मा ने स्वयं चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया और भाजपा उम्मीदवार पंकज शर्मा के पक्ष में प्रचार किया। इसके बावजूद भाजपा उम्मीदवार जीत दर्ज नहीं कर सके। भाजपा के असंतुष्ट अनिल कुमार उर्फ डिंपल सैनी ने मतदाताओं का समर्थन हासिल कर जीत अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed