सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rural Development Department will renovate the Sun Temple

Mandi News: ग्रामीण विकास विभाग करेगा सूर्य मंदिर का जीर्णाेद्धार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 05:21 AM IST
विज्ञापन
Rural Development Department will renovate the Sun Temple
सुंदरनगर के ललितनगर ​स्थित सूर्य मंदिर में स्थापिता पवित्र कुंड । संवाद
विज्ञापन
ग्रामीण विकास विभाग करेगा सूर्य मंदिर का जीर्णाेद्धार
Trending Videos

सरकार ने मंजूर किए 25 लाख, पहली किस्त पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। सुंदरनगर के ऐतिहासिक सूर्य मंदिर का जीर्णाेद्धार होगा। सरकार ने इसके लिए 25 लाख रुपये की राशि मंजूर कर कार्य ग्रामीण विकास विभाग को सौंप दिया है। डेढ़ सौ वर्ष पुराना यह प्रसिद्ध सूर्य मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की लोककथाओं और सांस्कृतिक विरासत का भी महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है। मंदिर परिसर का शांत वातावरण और यहां बना पवित्र सूर्य कुंड श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित करता रहा है। हालांकि, लंबे समय तक उचित रखरखाव न होने के कारण मंदिर परिसर के कई पुराने भवन खंडहर में तब्दील हो गए और यह ऐतिहासिक धरोहर उपेक्षा का शिकार बनी रही। बोरवेल के पानी से कुंड को भरा जा रहा है। पहले मान्यता थी कि इस कुंड का जल कभी सूखता नहीं था। मंदिर परिसर में बने सूर्य कुंड की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि श्रद्धालु इसके जल से आचमन कर स्वास्थ्य और मानसिक शांति की कामना करते थे।

स्थानीय लोगों के मुताबिक ब्यास सतलुज लिंक परियोजना के तहत टनल निर्माण के बाद सुकेत रियासत के कई धार्मिक कुंड और नौण सूख कर इसकी भेंट चढ़ गए। इन जलस्रोतों का पानी टनल में समा गया, जिसके बाद सूर्य मंदिर का कुंड भी सूख गया। वर्तमान में मंदिर के संचालन और देखरेख की जिम्मेदारी ट्रस्ट को सौंपी गई है, जिसके अध्यक्ष सुंदरनगर के एसडीएम हैं। प्रथम चरण में 12.5 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। मंदिर के पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण के लिए एक प्रारूप भी तैयार किया गया है। सुंदरनगर के पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि मंदिर के जीर्णोंद्धार के लिए प्रारूप बनाकर सरकार को भेजा गया था। 25 लाख की राशि मंजूर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्य मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य ग्रामीण विकास विभाग को सौंपा गया है। पहली किस्त के रूप में 12.50 लाख रुपये सरकार की ओर से जारी कर दिए गए हैं। -अमर नेगी, एसडीएम सुंदरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed