फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Samlot councilor injured in road accident

Mandi News: सड़क हादसे में समलोट की पार्षद घायल

Tue, 18 Aug 2026 05:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 05:17 AM IST
विज्ञापन
Samlot councilor injured in road accident
जोगिंद्रनगर में सड़क हादसे में घायल पार्षद शिखा को टांडा अस्पताल ले जाते हुए। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर के वार्ड चार समलोट की पार्षद शिखा सोमवार सुबह सड़क हादसे में घायल हो गई हैं। उन्हें नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में प्राथमिक उपचार के बाद राजेंद्र प्रसाद मेडिकल अस्पताल टांडा रेफर कर दिया गया था लेकिन रास्ते में तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें पालमपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर-सरकाघाट सड़क पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से उनकी पीठ समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गहरे घाव आए हैं। स्थानीय निवासी हरीश और संजीव ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सरकाघाट सड़क के गरोडू के समीप पार्षद शिखा अपने घर से पति चमन के साथ बाइक पर सवार होकर शहर आ रही थीं कि तभी बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से पार्षद शिखा घायल हो गईं। हादसे में उनके पति पूरी तरह से सुरक्षित हैं। नगर परिषद जोगिंद्रनगर की अध्यक्ष संतोष कुमारी और उपाध्यक्ष प्यार चंद वालिया ने पार्षद शिखा के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए बताया कि वह जल्द ठीक होकर नगर परिषद जोगिंद्रनगर का कार्यभार संभालेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed