सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Schoolgirl Dies After Being Hit by Tempo in Jogindernagar Accident Occurs on Mandi-Pathankot Highway Near Ehju

Road Accident In Mandi: जोगिंद्रनगर में टैंपो की चपेट में आने से छात्रा की मौत, मंडी-पठानकोट हाईवे पर हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 14 May 2026 12:29 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में वीरवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूली छात्रा की मौत हो गई। मृतक छात्रा की पहचान 17 वर्षीय अनु पुत्री पुन्नू राम निवासी बैजनाथ के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

Schoolgirl Dies After Being Hit by Tempo in Jogindernagar Accident Occurs on Mandi-Pathankot Highway Near Ehju
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर उपमंडल के एहजू के समीप वीरवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूली छात्रा की मौत हो गई। तेज रफ्तार टैंपो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल छात्रा ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

Trending Videos




मृतक छात्रा की पहचान 17 वर्षीय अनु पुत्री पुन्नू राम निवासी बैजनाथ के रूप में हुई है। वह एहजू के सरकारी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही थी। बताया जा रहा है कि अनु मचकेहड़ स्थित अपने मामा के घर से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान एहजू के समीप सड़क पार करते समय वह एक टैंपो की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से छात्रा को गंभीर हालत में बैजनाथ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed