Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi Rakesh Jamwal states CM promise to provide ₹50 lakh for electing a Congress councilor reflects a narrow and petty mindset
{"_id":"6a058c03bae4f92e0106f6b3","slug":"video-mandi-rakesh-jamwal-states-cm-promise-to-provide-rs50-lakh-for-electing-a-congress-councilor-reflects-a-narrow-and-petty-mindset-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: राकेश जम्वाल बोले- कांग्रेस पार्षद को जिताने पर 50 लाख देने की बात कहना सीएम की संकुचित और छोटी सोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: राकेश जम्वाल बोले- कांग्रेस पार्षद को जिताने पर 50 लाख देने की बात कहना सीएम की संकुचित और छोटी सोच
Ankesh Dogra
Updated Thu, 14 May 2026 02:16 PM IST
Link Copied
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल का कहना है कि सीएम सुक्खू द्वारा नगर निकाय के चुनावों में जनता के बीच जाकर कांग्रेस पार्षदों को जीतने के लिए 50 लाख का प्रलोभन देना उनकी संकुचित और छोटी सोच को दर्शाता है। आज मंडी में कांग्रेस सरकार के खिलाफ व्यवस्ता परिवर्तन से पतन तक अभियान को शुरू करने के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में जम्वाल ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां सरकारें जरूर बनाती हैं लेकिन सरकार की कभी कोई पार्टी नहीं होती। सरकार के लिए सभी एक समान होने चाहिए। सीएम का विधानसभा में भी यही रवैया है कि वे कांग्रेस के विधायकों के क्षेत्रों में थोड़ा बहुत पैसा दे रहे हैं जबकि भाजपा विधायकों के क्षेत्रों में इसे पूरी तरह से रोक कर रखा गया है। अब सीएम ऐसा ही प्रचार नगर निगम के चुनावों में कर रहे हैं और कह रहे हैं कि कांग्रेस का पार्षद जीताने पर विकास के लिए 50 लाख दिए जाएंगे। सीएम का यह बयान किसी भी लिहाज से उचित नहीं है।
राकेश जम्वाल ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार ने अपने साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में मंडी से सिर्फ छीनने का ही काम किया है। यूनिवर्सिटी के दायरे को घटा दिया गया, शिवधाम और एयरपोर्ट के काम को रोक दिया गया। संस्थानों को बंद कर दिया गया और यहां विकास का नक नया पत्थर मौजूदा सरकार नहीं लगा पाई। उन्होंने कहा कि मंडी की जनता प्रदेश सरकार की नीतियों को सही ढंग से समझ चुकी है और अब आगामी चुनावों के माध्यम से पहले नगर निगमों में कांग्रेस को हराएगी और उसके बाद विधानसभा चुनावों के माध्यम से कांग्रेस को सत्ता से बाहर करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।