फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Shortage of JBT teachers in schools will soon be resolved.

Mandi News: स्कूलों में जेबीटी शिक्षकों की कमी जल्द होगी दूर

Tue, 18 Aug 2026 10:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:40 AM IST
विज्ञापन
Shortage of JBT teachers in schools will soon be resolved.
मंडी। जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी जल्द दूर होने की उम्मीद है। मंडी में करीब 105 जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति होगी। भर्ती प्रक्रिया का परिणाम घोषित होने के बाद अब चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की वेरिफिकेशन की जाएगी। इसके बाद शिक्षा विभाग नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन

निदेशालय से हरी झंडी मिलने के बाद चयनित जेबीटी शिक्षकों को स्कूलों में नियुक्तियां दी जाएंगी। शिक्षकों की कमी के कारण वर्तमान में जिले के कई स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कई स्कूलों में एक ही शिक्षक के सहारे कक्षाएं चल रही हैं। वहीं, कुछ स्कूलों में स्टाफ की कमी पूरी करने के लिए साथ लगते स्कूलों के शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर भेजा जा रहा है। जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति होने के बाद विभाग को शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कम करने में मदद मिलेगी। इससे जिन स्कूलों से शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में भेजा गया है, वहां भी स्टाफ की स्थिति सुधर सकेगी। लंबे समय से शिक्षकों की कमी झेल रहे स्कूलों को नियुक्तियों से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दस्तावेज जांच के बाद नियुक्ति
भर्ती प्रक्रिया का परिणाम घोषित हो चुका है। चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की वेरिफिकेशन के बाद निदेशालय से दिशा-निर्देश मिलने पर आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद शिक्षकों को नियुक्तियां प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील कुमार,प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed