{"_id":"69f338a3db827ffa00064755","slug":"sia-massacre-decision-to-build-memorial-near-the-site-of-the-incident-mandi-news-c-90-1-ssml1045-194939-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिया हत्याकांड : घटनास्थल के पास स्मारक बनाने का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिया हत्याकांड : घटनास्थल के पास स्मारक बनाने का निर्णय
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच जल्द पूरी करने की मांग तेज, 4 मई को डीएसपी से मिलेंगे संगठन
स्मारक और लाइब्रेरी बनाने का भी निर्णय, परिवार को दी आर्थिक सहायता
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। गोपालपुर क्षेत्र के नैण गांव में 13 अप्रैल को हुई सिया गुलेरिया की हत्या के मामले में विभिन्न संगठनों ने पुलिस से जांच जल्द पूरी कर कोर्ट में चालान पेश करने की मांग की है। इस संबंध में सभी संगठन 4 मई को डीएसपी सरकाघाट से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की भी मांग करेंगे।
मंगलवार शाम एसएफआई और अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने नैण गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान एसएफआई के राज्य प्रधान अनिल ठाकुर, जिला प्रधान ऋत्विक कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। उनके साथ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता व पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह समेत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
सभी संगठनों ने सिया गुलेरिया को न्याय दिलाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि जांच में तेजी लाई जाए और दोषियों को जल्द से जल्द कठोर सजा मिले। इसके अलावा शिमला में पुलिस महानिदेशक, मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक को भी ज्ञापन सौंपकर जांच प्रक्रिया तेज करने की मांग की जाएगी। एसएफआई मंडी जिला कमेटी ने सिया गुलेरिया की याद में घटनास्थल के पास स्मारक बनाने का निर्णय लिया है। साथ ही सरकाघाट कॉलेज और गोपालपुर स्कूल में सिया की स्मृति में लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। इसके लिए स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों से सहयोग जुटाया जाएगा। ज्ञान विज्ञान समिति के अध्यक्ष भोलादत्त कश्यप ने बताया कि इस घटना के पीछे नशे की समस्या भी एक कारण हो सकती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते नशे, विशेषकर चिट्टे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा, जिसकी रूपरेखा 2-3 मई को मंडी में होने वाले जिला सम्मेलन में तैयार की जाएगी।
Trending Videos