सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Snow blocked the road, heroes carried the patient to the hospital on a chair.

Mandi News: बर्फ ने रोकी राहें, वीरों ने कुर्सी पर उठाकर अस्पताल पहुंचा दिया मरीज

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:47 AM IST
विज्ञापन
Snow blocked the road, heroes carried the patient to the hospital on a chair.
बालीचौकी उपमंडल के घाट पंचायत से कुर्सी में उठाकर मरीज को ले जाते हुए ग्रामीण। स्त्रोत- वीडियो 
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में हुई बर्फबारी ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। स्थिति यह है कि चार दिन बीत जाने के बाद भी क्षेत्र की अधिकांश सड़कें बहाल नहीं हो पाई हैं। क्षेत्र की घाट पंचायत के छलाई गांव में करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग शिव राम को बुधवार सुबह अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई। सड़क बंद होने के कारण परिजनों और स्थानीय लोगों ने वीर बनकर उन्हें कुर्सी पर डंडों के सहारे उठाकर करीब 10 किलोमीटर पैदल गाड़ागुशैणी तक पहुंचाया।
Trending Videos

यह सफर बर्फ से ढके रास्तों, खड़ी चढ़ाई और ठंड में बेहद जोखिम भरा था, लेकिन ग्रामीणों की एकजुटता और मानवता ने इसे संभव बनाया। गाड़ागुशैणी में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सामुदायिक अस्पताल बंजार रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराज विधानसभा क्षेत्र में हुई भारी बर्फबारी और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फबारी होने से ग्रामीण सड़कें बंद हो चुकी हैं। हालांकि संबंधित विभाग की ओर से मार्ग बहाल करने के लिए मशीनरी के साथ दिन-रात कार्य किया जा रहा है। कुछ मुख्य मार्ग खोले भी गए हैं, लेकिन अभी भी कई ग्रामीण सड़कें बंद पड़ी हैं। सड़क संपर्क बाधित होने के कारण लोगों को दैनिक जीवनयापन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बीमार अथवा आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना चुनौती बन गया है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से क्षेत्र की सभी सड़कों को जल्द बहाल करने की मांग की है।वहीं, नौजवान सभा तथा किसान सभा से जुड़े महेंद्र राणा ने प्रशासन से आग्रह किया है कि सराज क्षेत्र की सभी बंद सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर खोला जाए।
......
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए जाएंगे। सड़क बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
-बिचित्र सिंह, एसडीएम बालीचौकी
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed