सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Students participating in sports activities will get exemption in attendance.

Mandi News: खेल गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को अटेंडेंस में मिलेगी छूट

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Students participating in sports activities will get exemption in attendance.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मंडी। एसपीयू ने खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्रों को उपस्थिति में 20% की छूट देने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स और को-करिकुलर एक्टिविटीज काउंसिल ने यह भी तय किया है कि इन गतिविधियों में शामिल छात्रों को यात्रा समय सहित ऑन ड्यूटी माना जाएगा। साथ ही, सक्रिय छात्रों को उनके अकादमिक प्रदर्शन में बोनस क्रेडिट भी दिए जाएंगे, ताकि वे खेल और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाए रख सकें। छात्रों की कलात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए विश्वविद्यालय ने वार्षिक युवा महोत्सव के विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह महोत्सव चार प्रमुख श्रेणियों रचनात्मकता, संगीत, नृत्य और रंगमंच में आयोजित होगा। इसमें कुल 24 स्पर्धाएं होंगी। प्रशासन ने प्रत्येक स्पर्धा के लिए प्रतिभागियों की संख्या और समय सीमा निर्धारित की है। आगामी वार्षिक एथलेटिक्स मीट में पुरुष और महिला वर्ग की सामान्य प्रतियोगिता जीतने वाले संस्थान को इस वर्ष प्रतिष्ठित जीजा बाई ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। विजेता टीम को पांच अंक, प्रथम उपविजेता को तीन अंक और द्वितीय उपविजेता को एक अंक दिया जाएगा। इस मीट में 100 मीटर से लेकर 10,000 मीटर की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और विभिन्न थ्रो सहित कुल 15 से अधिक स्पर्धाएं आयोजित होंगी। सर्वश्रेष्ठ एथलीट का चयन अंतरराष्ट्रीय मानकों वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स स्कोरिंग टेबल के आधार पर किया जाएगा, जिससे चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे। सरदार पटेल विश्व विद्यालय के कुलपति आचार्य ललित कुमार अवस्थी ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed