{"_id":"69ede952bfa9d3ef000ea315","slug":"tarring-begins-on-mandi-pathankot-highway-travel-to-be-safe-mandi-news-c-90-1-ssml1025-194468-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मंडी-पठानकोट हाईवे पर टारिंग शुरू, सुरक्षित होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मंडी-पठानकोट हाईवे पर टारिंग शुरू, सुरक्षित होगा सफर
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचएआई ने जोगिंद्रनगर क्षेत्र में शुरू किया काम
मौसम अनुकूल होने के बाद एनएचएआई ने सड़कों के सुधार कार्य में दिखाई तेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मंडी–पठानकोट हाईवे पर टारिंग कार्य शुरू हो गया है। अप्रैल में मौसम अनुकूल होने के बाद एनएचएआई ने मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के सुधार कार्य में तेजी दिखाई है, जिससे अब वाहन चालकों का सफर अधिक सुरक्षित होगा। रविवार को जोगिंद्रनगर शहर की प्रवेश सीमा लक्ष्मी बाजार, कन्या पाठशाला, पुलिस थाना चौक और मुख्य बाजार क्षेत्र में टारिंग का कार्य किया गया, जिससे वाहन चालकों को काफी राहत मिली है। हाईवे के गड्ढों में तब्दील होने के कारण आम लोगों के साथ-साथ पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जोगिंद्रनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भास्कर गुप्ता ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के चलते उड़ती धूल कारोबारियों के लिए बड़ी समस्या बन गई थी। अब सड़क में सुधार होने से इस समस्या से राहत मिलेगी।
एनएचएआई के साइट इंजीनियर अंकित के अनुसार घट्टा से नारला तक हाईवे के क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार के लिए करोड़ों रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। क्षतिग्रस्त डंगों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अब चरणबद्ध तरीके से हाईवे पर तारकोल बिछाने का कार्य जारी है।
वहीं, सरकाघाट राज्य मार्ग की खराब हालत को सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग (डिविजन जोगिंद्रनगर) के अधिशाषी अभियंता जेपी नायक ने बताया कि रेलवे स्टेशन चौक से लेकर बालकरूपी मंदिर के मुख्य द्वार तक सड़क का सुधार कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए बजट स्वीकृत कर निविदाएं आवंटित कर दी गई हैं। साथ ही, शहर की मंदिर रोड को भी टारिंग कर बेहतर बनाया जाएगा।
Trending Videos