सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The body of a youth from Parwada was found in a taxi.

Mandi News: परवाड़ा के युवक का टैक्सी में मिला शव

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 05:03 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth from Parwada was found in a taxi.
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सेक्टर-43 की पार्किंग में खड़ी थी गाड़ी
Trending Videos

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही साफ होंगे मौत के कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। उपमंडल के तहत पंचायत परवाड़ा के गांव भडून (टिक्कर) निवासी टैक्सी चालक देविंद्र कुमार (27) पुत्र शिव राम का शव बीते रविवार रात चंडीगढ़ में गाड़ी के अंदर मृत अवस्था में बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार टैक्सी चंडीगढ़ के सेक्टर-43 की पार्किंग में खड़ी पाई गई। उसी गाड़ी के अंदर चालक देविंद्र कुमार का शव मिला है।
बताया जा रहा है कि यह टैक्सी चंडीगढ़ की ही है। सूत्रों के अनुसार जब टैक्सी मालिक का अपने चालक से काफी समय तक संपर्क नहीं हो पाया तो उसने जीपीएस की मदद से गाड़ी की लोकेशन का पता लगाया। लोकेशन मिलने पर गाड़ी सेक्टर-43 की पार्किंग में खड़ी पाई गई, जहां चालक का शव भी गाड़ी के अंदर ही मिला। घटना की सूचना रविवार रात करीब नौ बजे मोबाइल फोन के माध्यम से परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिवार के सदस्य तुरंत चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। युवक की अचानक मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई और पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल यह घटना कैसे घटी, इसे लेकर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। मामले को लेकर चंडीगढ़ पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। शव का पोस्टमार्टम भी चंडीगढ़ में ही करवाया जा रहा है। चालक की मौत किन कारणों से हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed