सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The 'Intergenerational Bonding' program will bridge the gap between the youth and the elderly.

Mandi News: युवाओं और बुजुर्गों के बीच की दूरी कम करेगा ‘अंतर पीढ़ीगत बंधन’ कार्यक्रम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
The 'Intergenerational Bonding' program will bridge the gap between the youth and the elderly.
सुंदरनगर में ‘अंतरपीढ़ीगत बंधन’’’’ कार्यक्रम में चेस खेलते प्रतिभागी। स्त्रोत:विभाग
विज्ञापन
अपने बुजुर्गों के लिए समय निकालें : नेगी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने सुंदरनगर में ‘अंतरपीढ़ीगत बंधन’ विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम वीरवार को आयोजित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी और बुजुर्गों के बीच बढ़ते संवाद के अंतर को कम करना और आपसी संबंधों को सहभागिता के माध्यम से मजबूत बनाना रहा।



कार्यक्रम में एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने युवाओं काे आह्वान करते हुए कहा कि आज के दौर में युवाओं के पास समय की कमी है, लेकिन उन्हें अपने बुजुर्गों के लिए समय निकालना चाहिए। जिला कल्याण अधिकारी समीर और तहसील कल्याण अधिकारी विक्रांत जग्गा ने बुजुर्गों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। बुजुर्गों के लिए विशेष खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ नागरिकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed