सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The minister sought answers from officials on the dilapidated roads of Jogindernagar city.

Mandi News: जोगिंद्रनगर शहर की खस्ता सड़कों पर मंत्री ने अधिकारियों से मांगा जवाब

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
The minister sought answers from officials on the dilapidated roads of Jogindernagar city.
विज्ञापन
विभाग की कार्यप्रणाली से खफा कारोबारियों की शिकायत पर कार्रवाई
Trending Videos

मौके पर पहुंचकर सड़कों की स्थिति का जायजा लिया
सड़क की बदहाली पर अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में लोक निर्माण विभाग की खस्ताहाल सड़कों को लेकर मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने स्वयं संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से जवाब तलब किया। शहर में विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज कारोबारियों की शिकायत पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर सड़कों की स्थिति का जायजा लिया और गड्ढों में तब्दील राष्ट्रीय राजमार्ग व सरकाघाट सड़क की बदहाली पर अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए।
उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थानीय कारोबारियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। बुधवार को मंडी से जोगिंद्रनगर होते हुए कांगड़ा की ओर जाते समय मंत्री ने पहले लोगों की शिकायतें सुनीं, फिर मुख्य बाजार, सरकाघाट सड़क और पठानकोट चौक का दौरा कर अव्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार के चार वर्षों में लोक निर्माण विभाग ने सड़कों, पुलों और भवनों पर करोड़ों रुपये खर्च कर विकास कार्यों को गति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर व्यापार मंडल और अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों की ओर से दी गई शिकायतों पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि विभाग में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शहरी क्षेत्र में नगर परिषद की जर्जर दुकानों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कांग्रेस नेता गुरुशरण परमार, डॉ. राकेश धरवाल, राकेश चौहान, वरिष्ठ कांग्रेसी अजय ठाकुर और व्यापार मंडल जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष भास्कर गुप्ता सहित विभिन्न संगठनों के लोगों ने फूलों के गुलदस्ते, टोपी और शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed