{"_id":"69ef58fe227f3276700f9490","slug":"the-wife-broke-down-after-seeing-her-husband-wrapped-in-the-tricolor-son-and-daughter-fainted-mandi-news-c-90-1-mnd1023-194582-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: तिरंगे में लिपटे पति को देख बिलख पड़ीं पत्नी, बेटा-बेटी बेसुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: तिरंगे में लिपटे पति को देख बिलख पड़ीं पत्नी, बेटा-बेटी बेसुध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एहजू पंचायत के नायक बाबू अनुपम शर्मा की मौत से शोक की लहर
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल की एहजू पंचायत के ठारू गांव निवासी नायक बाबू अनुपम शर्मा के तिरंगे में लिपटे शव के घर पहुंचते ही चीखपुकार मच गई। पत्नी सुनीता देवी पति के शव को देखकर बिलख पड़ीं। बेटा अंकित और बेटी अंकिता पिता की मौत के इस सदमे से बेसुध हो गए। सोमवार सुबह सात से दस बजे तक अंतिम संस्कार की रस्मों को पूरा करने के दौरान एकत्रित सैकड़ों लोगों की भीड़ में हर आंख नम रही।
गौरतलब है कि तीन साल बाद नायक बाबू अनुपम शर्मा की सेवानिवृत्ति तय थी और परिवार में इनके आगमन से पहले दो बच्चाें के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ जाने से माहौल गमगीन रहा। नजदीकी रिश्तेदारों से मिली जानकारी के अनुसार परिवार में दोनों बच्चों की पढ़ाई पूरी करने के साथ-साथ उनकी शादी को लेकर भी तैयारियां शुरू हो गई थीं लेकिन इसी बीच अचानक तबीयत बिगड़ने पर बाबू अनुपम शर्मा का निधन हो गया। इनकी मौत का कारण परिजनों की ओर से हार्ट अटैक बताया जा रहा है। विधायक प्रकाश राणा, पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर, कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पंकज जम्वाल, भाजपा जिला कार्यकारिणी की सदस्य मेघना ठाकुर ने नायक बाबू अनुपम शर्मा की मौत पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिवार को दुख की इस घड़ी में और भी हिम्मत रखने की कामना करते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X