सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   There is no shortage of domestic gas, avoid rumours: SDM

घरेलू गैस की कमी नहीं, अफवाहों से बचें : एसडीएम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
There is no shortage of domestic gas, avoid rumours: SDM
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। एसडीएम राजेंद्र कुमार गौतम की अध्यक्षता में शनिवार को घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था के सुचारु संचालन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इसमें क्षेत्र में गैस की उपलब्धता, वितरण प्रणाली और उपभोक्ताओं को समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र में घरेलू गैस की किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने आम जनता से कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। गैस एजेंसी पर भीड़ एकत्रित न करें। गैस एजेंसी से सीधे उपभोक्ताओं को सिलिंडर वितरित नहीं किए जाएंगे। सभी निर्धारित रूटों पर नियमित डोर-टू-डोर डिलीवरी सेवा जारी रहेगी। गैस की बुकिंग स्पॉट पर ही करवाएं, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बुकिंग और डिलीवरी प्रक्रिया में समन्वय बनाए रखते हुए उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने दें। बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड मंडी संजीव वर्मा, एसएचओ सरकाघाट रजनीश ठाकुर, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक देशराज ठाकुर, गैस एजेंसी सरकाघाट की इंचार्ज जीवना सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed