सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Three-day Supahani Dhar fair from 25th

Mandi News: तीन दिवसीय सुपैहनी धार मेला 25 से

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 04:59 AM IST
विज्ञापन
Three-day Supahani Dhar fair from 25th
विज्ञापन
थाची (मंडी)। सुपैहनी धार में आयोजित होने वाला तीन दिवसीय मेला 25 अप्रैल से शुरू होगा। इसका शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। कमेटी के सदस्य गुरु केशव राम ने बताया कि बैसाख मेला इस वर्ष 25 से 27 अप्रैल तक मनाया जाएगा। पहले यह मेला एक ही दिन आयोजित होता था। इस बार मेला कमेटी ने इसे तीन दिन तक मनाने का निर्णय लिया है। देवता कमेटी ने मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्थानीय व्यक्ति पूर्ण चंद ने बताया कि इस बार मेले को पहले से अधिक भव्य और सुव्यवस्थित रूप दिया जा रहा है। यह मेला देवता जहल, देव नगलवानी और देव सुमुनाग को समर्पित है। कारदार गोपाल शर्मा, प्रधान गुलजारी लाल और जज दुर्गा सिंह ने श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील की है। मेले के दौरान देव स्थल की गरिमा बनाए रखने के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। देव स्थान पर नशीले पदार्थों का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना और सख्त कार्रवाई होगी। इसके अलावा देव कार्यवाही के दौरान वीडियो और फोटो खींचना भी सख्त मना रहेगा। किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहने की अपील की गई है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed