फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tourists car overturns on highway after hitting a scooter in Mandi seven injured

Himachal: मंडी में स्कूटी को टक्कर मार हाईवे पर पलटी कार, दो बच्चों समेत सात लोग घायल, इस वजह से बची जान

Sun, 16 Aug 2026 10:11 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 16 Aug 2026 10:11 PM IST
सार

मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर के शानन प्रोजेक्ट की पेनस्टॉक के समीप रविवार देर शाम तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद कार लोहे की रैलिंग से टकराकर हाईवे के बीच पलट गई।

विज्ञापन
Tourists car overturns on highway after hitting a scooter in Mandi seven injured
पर्यटकों की पलटी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर के शानन प्रोजेक्ट की पेनस्टॉक के समीप रविवार देर शाम तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद कार लोहे की रैलिंग से टकराकर हाईवे के बीच पलट गई। हादसे में दो मासूमों समेत सात लोग घायल हुए हैं। घायलों में हरियाणा के पांच पर्यटक और छाणंग निवासी मां-बेटी शामिल हैं।

विज्ञापन



हादसे में सात वर्षीय सात्विकता के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर किया गया। उसकी मां बंदना को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कार में गुरुग्राम निवासी पायल (32), संजीव (32), मोहित बतलानी (36), रेनू वर्मा (32) और एक मासूम सवार थे। एयरबैग खुलने से कार सवारों की जान बच गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंची जोगिंद्रनगर पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को सड़क से हटाकर कब्जे में लिया। थाना प्रभारी रणजीत ने बताया कि घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए गए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed