{"_id":"69b944bfbdfbe4680c07fabf","slug":"traffic-jam-continues-on-the-highway-for-the-third-day-causing-hardship-to-commuters-mandi-news-c-90-1-mnd1023-189481-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: तीसरे दिन भी हाईवे पर जाम, मुश्किल में रहे मुसाफिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: तीसरे दिन भी हाईवे पर जाम, मुश्किल में रहे मुसाफिर
विज्ञापन
कुन्नू डायवर्सन प्वाइंट पर बनाए रैंप में कंपनी की मशीन वाहनों को धक्का लगाकर रैप से बाहर निकालत
विज्ञापन
डायवर्सन प्वाइंट में वाहन दलदल और मिट्टी में फंसते रहे
मंडी फोरलेन निर्माणाधीन मार्ग पर लगातार तीसरे दिन जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। नारला-मंडी निर्माणाधीन फोरलेन पर लगातार तीसरे दिन भी यातायात बाधित रहा। डायवर्सन प्वाइंटों पर वाहन दलदल और मिट्टी में फंसते रहे। कुन्नू पुल के पास मंगलवार को तीन बड़े वाहन हादसों से बाल-बाल बच गए। जाम के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर तक मौसम साफ होने पर लोगों को कुछ राहत मिली। निर्माण कंपनी प्रबंधन डायवर्सन प्वाइंटों की मरम्मत करने के बजाय ग्रेडिंग मशीन चला कर अपना काम कर रही है। कुन्नू डायवर्सन प्वाइंट पर बनाए गए रैंप में निजी बस सहित तीन बड़े वाहन हादसों का शिकार हुए, जिन्हें मौके पर कंपनी की मशीन से धक्का देकर निकाला गया। इससे हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। मंगलवार सुबह ब्लैक नाला पाली और कुन्नू में यात्रियों को जाम का सामना करना पड़ा। यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को भी मशक्कत करनी पड़ी। निर्माण कंपनी रैंप की मरम्मत या नई पानी निकासी नालियों के निर्माण के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। गर्मी के मौसम में हुई बारिश ने निर्माण कंपनी की कमियों को उजागर कर दिया है।
समाजसेवी लोकेश ठाकुर और हेम सिंह ठाकुर ने कहा कि निर्माण कंपनी अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है। कंपनी प्रबंधन के जिम्मेदार अधिकारी लोगों के फोन तक नहीं उठाते। पूरा दिन ग्रेडर मशीन चलाकर कंपनी जिम्मेदारियों से बचने का प्रयास कर रही है।
परियोजना निदेशक वरुण चारी ने बताया कि जिन स्थानों पर वाहन फंस रहे हैं, वहां पुलों का निर्माण कर दिया गया है। कंपनी जल्द ही पुलों के माध्यम से यातायात को बहाल करेगी। पुलिस थाना प्रभारी अनिल कटोच ने कहा कि हाईवे पर यातायात सुचारु रखने के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है।
Trending Videos