फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Triumph FC Mandi wins Open Futsal Championship.

Mandi News: ट्राईअंफ एफसी मंडी ने जीती ओपन फुटसल चैंपियनशिप

Tue, 18 Aug 2026 10:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:40 AM IST
विज्ञापन
Triumph FC Mandi wins Open Futsal Championship.
पड्डल मैदान मंडी में खेली जा रही ऑल ओपन फुटसल चैंपियनशिप के फाइनल में जीत के​लिए ​दम दिखाते ​खि
मंडी। पड्डल मैदान में पहली बार आयोजित ऑल ओपन फुटसल चैंपियनशिप का खिताब ट्राईअंफ एफसी मंडी ने अपने नाम किया। सोमवार को खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में ट्राईअंफ एफसी मंडी ने एसटीसी एफसी-बी को 10-5 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। एसटीसी एफसी-बी को उपविजेता के खिताब से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

ट्राईअंफ एफसी हिमाचल की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश की 10 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में पहले हाफ तक ट्राईअंफ एफसी मंडी 3-2 से आगे रही। दूसरे हाफ में टीम ने आक्रामक खेल जारी रखते हुए बढ़त 6-3 कर ली। इसके बाद ट्राईअंफ एफसी के तेजतर्रार स्ट्राइकरों ने लगातार गोल दागते हुए स्कोर 10-3 कर दिया। मैच के अंतिम क्षणों में एसटीसी एफसी-बी ने दो गोल कर वापसी की कोशिश की, लेकिन टीम बराबरी नहीं कर सकी और ट्राईअंफ एफसी मंडी ने 10-5 से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में एसटीसी एफसी-बी ने ट्राईअंफ यूथ क्लब मंडी को 7-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में ट्राईअंफ एफसी मंडी ने सुंदरनगर एफसी-बी को 9-5 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में नगर निगम मंडी के उपमहापौर जितेंद्र शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न और मेडल देकर सम्मानित किया। आयोजक ट्राईअंफ एफसी के प्रधान सुशांत शर्मा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी टीमों और खिलाड़ियों का आभार जताया। प्रतियोगिता में चंदु को बेस्ट गोलकीपर, संयम को बेस्ट फिनिशर चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed