सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two surgeons were found, now there is hope for a laparoscopy machine

Mandi News: दो सर्जन मिले, अब लेप्रोस्कोपी मशीन की आस

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
Two surgeons were found, now there is hope for a laparoscopy machine
विज्ञापन
सुंदरनगर अस्पताल में हर माह हो रहे 20 ऑपरेशन, अब आधुनिक मशीन की जरूरत

पीजीआई और निजी अस्पतालों के चक्कर लगाने से मिली है राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सिविल अस्पताल सुंदरनगर में दो शल्य चिकित्सकों की तैनाती के बाद ऑपरेशन संबंधी सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। अब अस्पताल में विभिन्न प्रकार की सर्जरी स्थानीय स्तर पर ही की जा रही हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज, पीजीआई तथा निजी अस्पतालों के चक्कर लगाने से काफी राहत मिली है। इसी बीच अस्पताल में लेप्रोस्कोपी मशीन उपलब्ध कराने की मांग भी जोर पकड़ने लगी है।



लंबे समय तक सर्जन न होने के कारण ऑपरेशन से जुड़े मामलों में मरीजों को अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। हालांकि, शल्य विभाग में दो सर्जनों की नियुक्ति के बाद अस्पताल में नियमित रूप से सर्जरी की जा रही हैं। वर्तमान में अस्पताल में प्रतिमाह औसतन 20 ऑपरेशन किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




हाल ही में अस्पताल के सर्जन डॉ. अनुज सैनी और उनकी टीम ने लावारिस बैल के हमले में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का सफल ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर करने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन सर्जरी टीम ने उपचार और ऑपरेशन की जिम्मेदारी स्वयं संभाली। सफल ऑपरेशन के बाद मरीज स्वस्थ होकर सामान्य रूप से चलने-फिरने लगा है। इस सफलता से अस्पताल में जटिल शल्य चिकित्सा सेवाओं को लेकर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है। स्थानीय निवासी परस राम ने बताया कि अस्पताल के सर्जन लेप्रोस्कोपी तकनीक में प्रशिक्षित हैं। यदि स्वास्थ्य विभाग अस्पताल को लेप्रोस्कोपी मशीन उपलब्ध करवा दे, तो क्षेत्र के लोगों को आधुनिक और कम चीरे वाली सर्जरी की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी।
विज्ञापन
Trending Videos

सिविल अस्पताल सुंदरनगर के प्रभारी एवं एसएमओ डॉ. चमन ठाकुर ने बताया कि अस्पताल में प्रतिमाह औसतन 20 ऑपरेशन किए जा रहे हैं। शल्य विभाग में दो सर्जनों की सेवाओं का लाभ बड़ी संख्या में मरीजों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में लेप्रोस्कोपी मशीन की आवश्यकता के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed