{"_id":"6a201bb51ccaea1ac905dcce","slug":"iit-mandi-hosts-global-brainstorming-session-on-consciousness-experts-share-research-mandi-news-c-90-1-ssml1045-199157-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आईआईटी मंडी में चेतना पर वैश्विक मंथन, विशेषज्ञों ने साझा किए शोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आईआईटी मंडी में चेतना पर वैश्विक मंथन, विशेषज्ञों ने साझा किए शोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एमबीसीसी-2026 में भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक विज्ञान के समन्वय पर हुआ विमर्श
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी में बुधवार को चार दिवसीय तीसरे अंतरराष्ट्रीय माइंड, ब्रेन एंड कॉन्शसनेस कॉन्फ्रेंस (एमबीसीसी-2026) का शुभारंभ किया गया। इस सम्मेलन में भारत और विदेशों से 500 से अधिक शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों, चिकित्सकों, शिक्षाविदों, विद्यार्थियों और नीति निर्माताओं ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान 290 से अधिक तकनीकी प्रस्तुतियां, 100 पोस्टर सत्र, 18 मुख्य व्याख्यान, सात आमंत्रित व्याख्यान, तीन पैनल चर्चाएं, दो कार्यशालाएं और चार प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें चेतना अध्ययन, तंत्रिका विज्ञान, संज्ञान विज्ञान, मनोविज्ञान, योग, ध्यान, आयुर्वेद, संस्कृत अध्ययन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मानसिक स्वास्थ्य जैसे विविध विषयों पर चर्चा हो रही है।
उद्घाटन समारोह में पद्म विभूषण डॉ. पद्मा सुब्रह्मण्यम मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने अपने दल के साथ विशेष भरतनाट्यम प्रस्तुति भी दी। इस अवसर पर एमबीसीसी-2023 और एमबीसीसी-2025 की कार्यवाहियों सहित कई पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। सम्मेलन में अमेरिका, ब्रिटेन, बेल्जियम, मेक्सिको और इजराइल सहित कई देशों के विशेषज्ञ शामिल हुए। भारत से बीके शिवानी, प्रोफेसर सिसिर रॉय, डॉ. अनिरबन बंद्योपाध्याय, प्रोफेसर शेखर पी. सेशाद्रि, प्रोफेसर नचिकेता तिवारी सहित अनेक विशेषज्ञों ने सहभागिता की। संस्थान के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने बताया कि आने वाले दिनों में इन विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।
Trending Videos