सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The water from the city's stepwells is not potable, samples fail

Mandi News: शहर की बावड़ियों का पानी पीने योग्य नहीं, सैंपल फेल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
The water from the city's stepwells is not potable, samples fail
मंडी शहर की बावड़ियों की सफाई करते हुए नगर निगम के कर्मचारी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
जलशक्ति विभाग की जांच रिपोर्ट के बाद हुआ खुलासा
Trending Videos

नगर निगम ने शुरू की सफाई और क्लोरीनेशन का कार्य
शहरवासियों को बावड़ियों का पानी न पीने की सलाह

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम क्षेत्र की बावड़ियों का पानी पीने योग्य नहीं पाया गया है। जलशक्ति विभाग की ओर से लिए गए पानी के नमूनों की प्रयोगशाला जांच में अधिकतर स्रोतों के सैंपल फेल पाए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद नगर निगम मंडी ने बुधवार को शहर की अधिकांश बावड़ियों की सफाई, गाद निकासी और क्लोरीनेशन का कार्य शुरू कर दिया है। साथ ही लोगों को फिलहाल इन जल स्रोतों का पानी पीने से बचने की सलाह दी गई है।
नगर निगम क्षेत्र में स्थित विभिन्न प्राकृतिक जल स्रोतों की जल गुणवत्ता की हाल ही में जांच करवाई गई थी। माइक्रोबायोलॉजिकल जांच रिपोर्ट में कुछ बावड़ियों का पानी निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरा। ऐसे में इन स्रोतों का जल मानव उपभोग के लिए सुरक्षित नहीं माना जा सकता। जिन जल स्रोतों के नमूने जांच में असंतोषजनक पाए गए हैं, उनमें शिवा बावड़ी, लाड़े री बाईं, जैंचू नौण, सदर थाना बावड़ी, पड्डल स्थित राम मंदिर बावड़ी, सैण में मट्ट के निकट बावड़ी और कैहनवाड़ रोड बावड़ी समेत करीब 18 जल स्रोत शामिल हैं। जलशक्ति विभाग अब दोबारा पानी के नमूने लेकर उनकी जांच करेगा। जांच रिपोर्ट संतोषजनक आने के बाद ही इन जल स्रोतों के उपयोग को लेकर अगली सूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
नगर निगम आयुक्त रोहित राठौर ने बताया कि जल स्रोतों की नियमित निगरानी और सफाई का कार्य किया जा रहा है। जल शक्ति विभाग अब दोबारा पानी के नमूने लेकर उनकी जांच करेगा। जांच रिपोर्ट संतोषजनक आने के बाद ही इन जल स्रोतों के उपयोग को लेकर अगली सूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन

रोहित राठौर, आयुक्त, नगर निगम मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed