{"_id":"6a201db76722f59f7106a24e","slug":"newly-elected-panchayat-representatives-will-boycott-drug-peddlers-mandi-news-c-90-1-mnd1023-199122-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि ड्रग पैडलर्स का करेंगे बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि ड्रग पैडलर्स का करेंगे बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पंचायत प्रधान, उपप्रधान, वार्ड पंच और बीडीसी सदस्यों ने एकजुट होकर नशामुक्त समाज की भरी हुंकार
पंचायत प्रतिनिधियों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी ।
संवाद न्यूज एजेंसी
चौंतड़ा (मंडी)। विकास खंड चौंतड़ा में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ड्रग पैडलर्स के सामाजिक बहिष्कार का एलान किया है। विधानसभा क्षेत्र से चुने गए प्रधान, उपप्रधान, वार्ड पंच और बीडीसी सदस्यों ने एकजुट होकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
बुधवार को आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों तथा समानांतर विकास की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही नशे के खिलाफ कानूनों में किए गए प्रावधानों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए नशा माफिया के खिलाफ चल रही मुहिम की जानकारी दी।
विज्ञापन
विकास खंड चौंतड़ा के एसडीईवीपीओ पंकज ठाकुर और तहसील कल्याण अधिकारी चंदनवीर ने भी पंचायत प्रतिनिधियों से गांवों के विकास के साथ-साथ नशे के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने कहा कि आदतन नशा माफिया के खिलाफ कानून में सख्त प्रावधान हैं और दोषियों को तीन वर्ष तक कारावास का प्रावधान है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे नशे की बिक्री में संलिप्त तत्वों की जानकारी पुलिस के साथ साझा करें।
बॉक्स
नशा आज हर घर और युवा पीढ़ी के लिए अभिशाप बन चुका है। इसके उन्मूलन में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और वे अपनी पंचायत को नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। -शूचिका प्रधान, तलकेहड़ पंचायत
ग्रामीण क्षेत्रों में नशे का बढ़ता प्रचलन युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। यदि सभी पंचायत प्रतिनिधि मिलकर इसके खिलाफ एकजुट हों, तो इस समस्या को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। -अंजू रानी प्रधान, कुठेहड़ा पंचायत
सरकार नशे के खिलाफ कई अभियान चला रही है और लोगों से सहयोग की अपील कर रही है। माफिया पर नकेल कसने के लिए कानूनों को सख्त किया गया है। यदि पंचायत प्रतिनिधि सरकार की इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाएं, तो इस बुराई को खत्म किया जा सकता है। -प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर

Trending Videos