सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Vikas Thakur shares his experiences after becoming a Lieutenant.

Mandi News: लेफ्टिनेंट बने विकास ठाकुर ने साझा किए अनुभव

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 16 Jun 2026 11:54 AM IST
विज्ञापन
Vikas Thakur shares his experiences after becoming a Lieutenant.
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। महावीर पब्लिक स्कूल सुंदरनगर के वर्ष 2019 के पूर्व छात्र विकास ठाकुर ने संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया है। अपनी इस उपलब्धि के बाद सोमवार को विकास ठाकुर ने विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें सफलता के अपने अनुभव साझा किए।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए लक्ष्य का स्पष्ट निर्धारण जरूरी है। जिस क्षेत्र में रुचि और लगन हो, उसी दिशा में पूरी मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सीडीएस परीक्षा की तैयारी के दौरान आई चुनौतियों और उनसे मिले अनुभवों की जानकारी देते हुए छात्रों को समय का सदुपयोग करने, आत्मविश्वास बनाए रखने और अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने विकास ठाकुर को सम्मानित किया। विद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुराधा जैन ने कहा कि विकास की उपलब्धि वर्तमान में विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed