सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Voters came forward to elect Dhelu Panchayat unopposed, the exercise intensified with the consent of the candidates.

Mandi News: ढेलू पंचायत को निर्विरोध चुनने में आगे आए मतदाता, प्रत्याशियों की सहमति से कसरत हुई तेज

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Voters came forward to elect Dhelu Panchayat unopposed, the exercise intensified with the consent of the candidates.
विज्ञापन
एक पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने जाने के बाद अब प्रधान, उप प्रधान को सर्वसम्मति से चुनने की तैयारी


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। पंचायत चुनाव में संपूर्ण पंचायत के निर्विरोध चुने जाने पर मिलने वाली लाखों की प्रोत्साहन राशि को देखते हुए जोगिंद्रनगर क्षेत्र में पंचायतों को सर्वसम्मति से चुनने की कोशिशें तेज हो गई हैं। विभिन्न पंचायतों में मतदाताओं और प्रबुद्ध नागरिकों की बैठकों का सिलसिला जारी है। दारट बगला पंचायत में एक सदस्य के निर्विरोध चुने जाने के बाद ढेलू पंचायत को भी सर्वसम्मति से चुनने को लेकर बैठकें देर शाम तक चलती रहीं। 1315 मतदाताओं वाली इस पंचायत में 4 प्रधान, 6 उपप्रधान और 9 वार्ड सदस्य प्रत्याशी मैदान में हैं। कुछ प्रत्याशियों ने सर्वसम्मति से चुनाव को समर्थन दिया है। बैठक में ढेलू पंचायत के वरिष्ठ मतदाता डाॅ. अनिल चौहान, अजय ठाकुर, मेजर जीएस बरवाल, इंजिनियर सुरेंद्र ठाकुर, रामलाल वालिया समेत अन्य ने कहा कि पंचायत में विकास कार्यों को रफ्तार दिलाने के लिए निर्विरोध प्रत्याशियों को चुनना अनिवार्य है। निर्विरोध चयन से विकास कार्यों को गति मिलेगी और सरकारी बजट का अधिक लाभ मिलेगा। वीरवार को फिर बैठक कर सर्वसम्मति से प्रक्रिया आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। कोलंग पंचायत में भी कुछ वार्ड सदस्यों को निर्विरोध चुनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed