सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Multi task workers to be recruited for Group D vacancies in govt departments; cabinet sub committee constitute

Himachal: सरकारी विभागों में समूह डी के रिक्त पदों पर भर्ती होंगे मल्टी टास्क वर्कर, कैबिनेट उप समिति गठित

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sun, 21 Jun 2026 09:09 AM IST
विज्ञापन
सार

 सरकारी विभागों में समूह डी के रिक्त पदों पर मल्टी टास्क वर्कर भर्ती होंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने एक कैबिनेट उप समिति का गठन किया है। 

Multi task workers to be recruited for Group D vacancies in govt departments; cabinet sub committee constitute
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी विभागों में समूह डी के रिक्त पदों पर मल्टी टास्क वर्कर भर्ती होंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने एक कैबिनेट उप समिति का गठन किया है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समिति के अध्यक्ष होंगे। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी को सदस्य और विशेष सचिव कार्मिक को सदस्य सचिव नियुक्त किया है।



यह उप समिति सरकारी विभागों में मल्टी टास्क वर्कर के रूप में कार्यबल को शामिल करने के तरीकों पर विचार करेगी। यह कदम राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में समूह-डी के पदों पर कर्मचारियों की आवश्यकता को पूरा करेगा। समिति भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाने के लिए सिफारिशें प्रस्तुत करेगी। इस उप समिति का मुख्य कार्य मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए प्रारूप तैयार करना है। यह सुनिश्चित करेगी कि भर्ती निष्पक्ष और योग्यता के आधार पर हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed