सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal panchayat audit financial irregularities shimla bilaspur sirmaur

Himachal News: हिमाचल की पंचायतों में लाखों की वित्तीय गड़बड़ी, ऑडिट में शिमला, बिलासपुर और सिरमौर का खुलासा

धर्मेंद्र पंडित, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 22 Jun 2026 09:57 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश की पंचायतों के वर्ष 2024-25 के ऑडिट में शिमला, बिलासपुर और सिरमौर जिलों की पंचायतों में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं। ऑडिट रिपोर्ट में लाखों रुपये के अनुपयोगी अनुदान, बिना टेंडर खरीद, अनियमित भुगतान, स्टॉक रजिस्टर में रिकॉर्ड की कमी और मनरेगा नियमों के उल्लंघन का खुलासा हुआ है। पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

himachal panchayat audit financial irregularities shimla bilaspur sirmaur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की पंचायतों में वर्ष 2024-25 के ऑडिट में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं। शिमला, बिलासपुर और सिरमौर जिलों की पंचायतों में लाखों रुपये के अनुदान का उपयोग, अनियमित भुगतान और दस्तावेजों में खामियां पाई गई हैं। कहीं बगैर टेंडर के भारी खरीद कर दी तो कहीं अनुदान का उपयोग ही नहीं हुआ।

 

राज्य लेखा परीक्षा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिला सिरमौर की पंचायत रास्त में 20.46 लाख रुपये के अनुदान का उपयोग ही नहीं किया गया, जबकि लाखों की अनुदान राशि के उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किए गए। पंचायत रास्त के ऑडिट में रोकड़ बही व बैंक खातों के शेष में 1.25 लाख का अंतर पाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों से 43,000 रुपये का गृहकर वसूल नहीं हुआ। हजारों रुपये का विवाह पंजीकरण शुल्क सरकारी कोष में जमा नहीं करवाया। शिमला जिले की पंचायत चलाहल में 2.54 लाख का रोकड़ बही अंतर व 20.60 लाख के अनुपयोगी अनुदान मिले। 1.40 लाख की सामग्री बिना निविदा खरीदी और 2.23 लाख की सामग्री का स्टॉक रजिस्टर में दर्ज नहीं था। 
 
विज्ञापन

बिलासपुर की पंचायत छडोल में 17 हजार का रोकड़ बही अंतर और 22.75 लाख के अनुपयोगी अनुदान दर्ज किए। मनरेगा के तहत खेत में सिंचाई टैंक निर्माण कार्य में श्रम और सामग्री के निर्धारित 60:40 अनुपात का उल्लंघन हुआ। सामग्री पर 1.18 लाख अधिक खर्चे। 3.04 लाख की निर्माण सामग्री बगैर टेंडर के खरीदी। रेत, बजरी और पत्थर की आपूर्ति के बिलों के साथ ट्रांजिट पास संलग्न नहीं थे। इसके बावजूद 6.65 लाख का अनियमित भुगतान किया गया।

अभिलेखों का अभाव और ऑडिट की चेतावनी : कुछ पंचायतों में विधायक क्षेत्र विकास निधि और मुख्यमंत्री ग्राम पथ योजना के तहत हजारों रुपये का भुगतान बिना बिल व वाउचर के किया। लाखों की खरीदी सामग्री का स्टॉक रजिस्टर में रिकॉर्ड दर्ज नहीं था। ऑडिट विभाग ने पंचायतों के खातों के रखरखाव पर असंतोष व्यक्त करते हुए निष्कर्ष निकाला है कि लेखों में सुधार की आवश्यकता है। सचिव और संबंधित अधिकारियों को इन सभी विसंगतियों को दूर करने और बकाया की वसूली कर अनुपालना रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।

हिमाचल की पंचायतों में गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। कई जिलों में विकास कार्यों में खामियां पाई गई हैं। जिला शिमला में नाममात्र की अनियमितताएं हुई हैं। - अनिरुद्ध सिंह, पंचायतीराज मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed