{"_id":"6a38da95c32182422504d455","slug":"himachal-neet-ug-2026-exam-14163-candidates-appeared-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई NEET UG 2026 परीक्षा, 14,163 अभ्यर्थियों ने आजमाया भाग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई NEET UG 2026 परीक्षा, 14,163 अभ्यर्थियों ने आजमाया भाग्य
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:18 PM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश में रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच NEET UG 2026 परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रदेश के विभिन्न जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर कुल 14,163 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। शिमला, कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी, ऊना, चंबा, कुल्लू और सिरमौर सहित सभी जिलों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पढ़ें पूरी खबर...
नीट की परीक्षा देने जाती युवतियां के कड़ी सुरक्षा के चलते हेयरबैंड भी खुलवा दिए।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी-2026) रविवार को प्रदेश में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। जिलों में बनाए परीक्षा केंद्रों पर 14,163 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। शिमला में नौ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई। यहां 3302 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 507 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। प्रश्नपत्र तीन दिन पहले वीरवार को हेलिकॉप्टर से शिमला पहुंचाए गए थे। इन्हें मालरोड स्थित सुरक्षित केंद्र में रखा था।
ऊना जिले में चार परीक्षा केंद्रों पर 1545 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1393 ने परीक्षा में भाग लिया। 152 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल्लू जिले में 773 में से 677 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 96 अभ्यर्थी परीक्षा में नहीं पहुंचे। सिरमौर में तीन परीक्षा केंद्रों पर 638 अभ्यर्थियों में से 574 ने परीक्षा दी। यहां 64 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। मंडी शहर के चार केंद्रों में 1153 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 80 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। चंबा जिले में दो परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा हुई। यहां 768 अभ्यर्थियों में से 668 ने परीक्षा दी। 100 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पुलिस की निगरानी में पूरी परीक्षा हुई। प्रक्रिया पूरी की गई। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर प्रवेश से लेकर प्रश्नपत्र वितरण तक सभी व्यवस्थाएं निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभ्यर्थियों ने कांगड़ा जिले में दी प्रवेश परीक्षा
कांगड़ा जिले में 12 परीक्षा केंद्रों पर 4275 अभ्यर्थियों में से 3834 ने परीक्षा दी, जबकि 441 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उधर हमीरपुर जिले में परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए थे। इसमें 2781 अभ्यर्थियों में से 2562 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 219 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसके अलावा कुल्लू जिले में 773 में से 677 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 96 अभ्यर्थी परीक्षा में नहीं पहुंचे।