सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather rain thunderstorm yellow alert monsoon update

Himachal Weather: हिमाचल में चार जिलों में आज बारिश-अंधड़ का अलर्ट, अगले 5 दिनों में मानसून बदलेगा मौसम

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 22 Jun 2026 10:36 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने चार जिलों के लिए बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले चार से पांच दिनों में मानसून के आगे बढ़ने से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मैदानी क्षेत्रों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

himachal weather rain thunderstorm yellow alert monsoon update
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

शिमला समेत कई इलाकों में रविवार को बादल छाए रहे। शिमला में मौसम ने कई रंग दिखाए। दोपहर बाद तक मौसम साफ रहा। शाम साढ़े चार बजे अचानक बादल आए और धूप के बीच करीब 15 मिनट बारिश होती रही। चंबा में जिला मुख्यालय, डलहौजी, तीसा, सलूणी, भरमौर, पांगी और भटियात में बारिश हुई। आधे घंटे के बाद मौसम साफ हो गया। 

कुल्लू के कुछ इलाकों में दिन के समय अंधड़ चलने से लोगों को परेशानी हुई। वहीं, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। मैदानी इलाकों में गर्मी ने लोगों को पसीने छुड़ा दिए हैं। वहीं प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहा। मौसम केंद्र शिमला ने सोमवार को चार जिलों में बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया है। 26 जून तक विभिन्न जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिन में मानसून के आगे बढ़ने से मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। रविवार को राज्य में मौसम लगभग शुष्क रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पांवटा साहिब में अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले तीन-चार दिन में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। 22 से 25 जून के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम केंद्र ने 23 जून को पांच जिलों और 24 व 25 जून को छह जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम बुलेटिन के मुताबिक निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बिगड़ने की आशंका है। 

विज्ञापन

चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी जिलों में 22 जून और इसके बाद 25 जून तक कुछ अन्य जिलों में बारिश, बिजली चमकने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। राजधानी शिमला और आसपास के इलाकों में 23 से 25  जून तक अंधड़ और बिजली कड़कने का येलो अलर्ट रहेगा। सिरमौर जिले में 24 और 25 जून को मौसम बिगड़ने की संभावना है। 
 

कहां कितना अधिकतम तापमान
 
स्थान अधिकतम तापमान (°C)
बिलासपुर 38.0
ऊना 37.6
नेरी 36.8
सुंदरनगर 35.7
कांगड़ा 35.6
मंडी 34.9
नाहन 34.0
भुंतर 33.2
धर्मशाला 33.1
शिमला 26.6
कल्पा 24.5  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed