सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shikagon gojuryu karate national championship haryana champion shimla

Sports News: कराटे में हरियाणा बना चैंपियन, हिमाचल दूसरे स्थान पर; छह राज्यों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 22 Jun 2026 12:49 PM IST
विज्ञापन
सार

शिमला के चौड़ा मैदान में आयोजित 21वीं शिकागोन गोजूरियू कराटे नेशनल चैंपियनशिप का समापन हो गया। छह राज्यों के खिलाड़ियों ने काता और कुमिते स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। ओवरऑल चैंपियनशिप में हरियाणा ने पहला, हिमाचल प्रदेश ने दूसरा और जम्मू-कश्मीर ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के विजेताओं को पदक, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

shikagon gojuryu karate national championship haryana champion shimla
कराटे चैंपियनशिप में विजेताओं को सम्मानित करते पदाधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी के चौड़ा मैदान में 21वीं शिकागोन गोजूरियू कराटे नेशनल चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। दो दिनों तक चली प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और राजस्थान के खिलाड़ियों ने काता और कुमिते स्पर्धाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में हिमाचल हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

कुमिते के 16-17 वर्ष प्लस 56 किलोग्राम वर्ग में हिमाचल प्रदेश के आरव सावंत ने स्वर्ण और साहिल कुमार ने रजत पदक जीता। 53-56 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा के वैभव ने स्वर्ण तथा हिमाचल प्रदेश के हर्षित शर्मा ने रजत पदक हासिल किया। 13 वर्ष से अधिक 48 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा के सक्षम शर्मा स्वर्ण और हिमाचल के सक्षम ठाकुर रजत पदक विजेता रहे। 40-46 किलोग्राम वर्ग में हिमाचल प्रदेश के आशलार काल्टा ने स्वर्ण और मोक्षित ने रजत पदक जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग में 14-15 वर्ष 51 किलोग्राम वर्ग में लद्दाख की जहरा बटूल ने स्वर्ण और हिमाचल प्रदेश की शैलेयाशी नेगी ने रजत पदक जीता। 49-51 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा की दोक्षित देवी ने स्वर्ण और उर्वनाक्षी ने रजत पदक हासिल किया। 41 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा की रीत धांडा ने स्वर्ण तथा हिमाचल प्रदेश की मोक्षार्थी शनाया ने रजत पदक जीता। 13 वर्ष बालिका वर्ग में हरियाणा की समृद्धि अरोड़ा ने स्वर्ण और हिमाचल प्रदेश की वंशिका शर्मा ने रजत पदक हासिल किया। 12 वर्ष वर्ग में हिमाचल प्रदेश की शनाया ने स्वर्ण तथा भार्या तेगटा ने रजत पदक जीता। 18 वर्ष वर्ग में हिमाचल प्रदेश की वान्या शर्मा ने स्वर्ण और सृष्टि ठाकुर ने रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

शिकागोन गोजूरियू कराटे संघ के सचिव पीएस पंवार ने बताया कि ओवरऑल परिणामों में हरियाणा की टीम प्रथम, हिमाचल प्रदेश द्वितीय और जम्मू-कश्मीर तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों और टीमों को ट्रॉफी, पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

काता के ये रहे परिणाम
सीनियर पुरुष काता वर्ग में हिमाचल के ध्रुव पंवार ने स्वर्ण और गिरित चौहान ने रजत जीता। सीनियर महिला काता में हिमाचल की मुस्कान ने स्वर्ण और लद्दाख की जहरा बटूल ने रजत पाया। 14-15 वर्ष में हर्षुल पाल सिंह ने स्वर्ण और योगेश ने रजत पदक जीता। 13 वर्ष वर्ग में भानेश ठाकुर स्वर्ण और मोक्षित रजत पदक विजेता रहे। 12 वर्ष वर्ग में नोमित पंडियार ने स्वर्ण और हितेन शर्मा ने रजत पदक जीता। 11 वर्ष वर्ग में इशारित ठाकुर ने स्वर्ण और सर्वांश ठाकुर ने रजत पदक जीता।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed