सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   neet 2026 dharamshala kangra student wrong exam centre nta error

NEET 2026: नीट का केंद्र था नगरोटा बगवां, अलॉट कर दिया ढलियारा, परीक्षा नहीं दे पाई कांगड़ा की छात्रा

विपिन चौधरी, धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 22 Jun 2026 09:44 AM IST
विज्ञापन
सार

धर्मशाला की एक छात्रा एनटीए की कथित लापरवाही के कारण नीट 2026 परीक्षा नहीं दे सकी। आरोप है कि एडमिट कार्ड में ऐसा परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया, जहां परीक्षा का आयोजन ही नहीं था। बाद में वास्तविक केंद्र नगरोटा बगवां होने की जानकारी मिली, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। छात्रा के पिता ने मामले में हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी है। पढ़ें पूरी खबर...

neet 2026 dharamshala kangra student wrong exam centre nta error
धर्मशाला बॉय स्कूल सेंटर में नीट की परीक्षा देेने जाते हुए युवतियां बोर्ड पर अपना रोल नंबर देखते हुए - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

परीक्षा केंद्र आबूधाबी में आवंटन पर उठे विवाद के बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली पर धर्मशाला में भी सवाल खड़े हो गए हैं। एनटीए की लापरवाही के कारण क्षेत्र की एक छात्रा नीट देने से वंचित रह गई। आरोप है कि एजेंसी ने एडमिट कार्ड में ऐसा परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया, जहां परीक्षा का आयोजन ही नहीं किया जा रहा था।



छात्रा के पिता जगदीश चंद्र कपूर ने बताया कि डाउनलोड एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढलियारा दर्शाया गया था। मौके पर जाकर पता चला कि उक्त स्कूल में परीक्षा केंद्र स्थापित ही नहीं किया गया है। फर्जी परीक्षा केंद्र अलॉट होने से छात्रा परीक्षा नहीं दे पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके बाद एनटीए की हेल्पलाइन और संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। बाद में प्रशासनिक स्तर पर जानकारी मिली कि छात्रा का वास्तविक परीक्षा केंद्र नगरोटा बगवां में था। तब तक देरी हो चुकी थी और छात्रा को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह हिमाचल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन


जगदीश चंद्र ने आरोप लगाया कि इससे पहले 3 मई को आयोजित परीक्षा के दौरान भी उनकी बेटी को तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। उनका कहना है कि एनटीए की चूक ने उनकी बेटी का एक साल दांव पर लगा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed