{"_id":"6a37d6cdca6ad850690b6a70","slug":"parents-in-ghumarwin-distressed-over-the-disappearance-of-minor-girls-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-162212-2026-06-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं में नाबालिग लड़कियों के लापता होने के बढ़े मामले, पुलिस और अभिभावकों की चिंता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं में नाबालिग लड़कियों के लापता होने के बढ़े मामले, पुलिस और अभिभावकों की चिंता बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:31 PM IST
विज्ञापन
सार
बिलासपुर के घुमारवीं क्षेत्र में हाल के दिनों में नाबालिग लड़कियों के लापता होने के सात से अधिक मामले दर्ज होने से पुलिस और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए कुछ लड़कियों को कोलकाता और चंडीगढ़ से सुरक्षित बरामद किया है। लगातार बढ़ते मामलों ने सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
घुमारवीं क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों के दौरान नाबालिग लड़कियों के घर से गायब होने अथवा भाग जाने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी ने पुलिस के साथ-साथ अभिभावकों की भी चिंता बढ़ा दी है। पुलिस थाना घुमारवीं में हाल ही में सात से अधिक ऐसे मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें अधिकतर लड़कियां नाबालिग बताई जा रही हैं। इनमें कुछ स्थानीय परिवारों की बेटियां हैं तो कुछ प्रवासी परिवारों से संबंधित हैं।
पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कई मामलों में सफलता भी हासिल की है। पुलिस की लगातार कार्रवाई के चलते कुछ लड़कियों को सुरक्षित ढूंढ भी निकाला है। जानकारी के अनुसार एक लड़की को कोलकाता से एक युवक के साथ पाया गया। जबकि दो अन्य लड़कियों को चंडीगढ़ से खोज निकाला गया। इसके बावजूद लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। पिछले कुछ समय में जिस तेजी से लड़कियों के लापता होने या घर छोड़ने की घटनाएं सामने आई हैं, उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थितियां बन रही हैं, जिनके कारण नाबालिग लड़कियां घर छोड़ने जैसे कदम उठा रही हैं? क्या इसके पीछे सोशल मीडिया का प्रभाव है, गलत संगति है, या फिर पारिवारिक और सामाजिक परिस्थितियां इसकी वजह बन रही हैं? इन सवालों के जवाब तलाशना अब समाज और प्रशासन दोनों के लिए चुनौती बनता जा रहा है।
इन घटनाओं के बाद क्षेत्र के अभिभावकों में डर और असुरक्षा की भावना बढ़ने लगी है। माता-पिता अपने बच्चों पर पहले से अधिक नजर रखने लगे हैं, लेकिन जिन परिवारों के माता-पिता रोजी-रोटी के लिए सुबह घर से निकल जाते हैं, उनके सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि वे घर पर रह रही बेटियों की निगरानी कैसे करें। यही कारण है कि अब कई परिवारों में बच्चों की सुरक्षा और भविष्य को लेकर चिंता गहराती जा रही है।

उधर, लगातार बढ़ रहे मामलों ने पुलिस की जिम्मेदारियां भी बढ़ा दी हैं। एक के बाद एक दर्ज हो रहे मामलों के कारण पुलिस के सामने भी यह बड़ा टास्क बन चुका है। पुलिस टीमें लगातार तलाश और जांच में जुटी हुई हैं और कई मामलों में सफलता भी मिली है, लेकिन जिस तरह से नाबालिग लड़कियों के लापता होने की घटनाएं बढ़ रही हैं, उसने पूरे घुमारवीं क्षेत्र में चिंता और बेचैनी का माहौल पैदा कर दिया है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर ऐसी घटनाओं के पीछे की वास्तविक वजह क्या है और इस बढ़ती प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए समाज, परिवार और प्रशासन को मिलकर किस तरह के ठोस कदम उठाने होंगे।
हाल ही में लड़कियों के लापता होने या घर से भाग जाने के कुछ मामले पुलिस थाना में दर्ज हुए हैं। हालांकि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इनमें से ज्यादातर लड़कियों को ढूंढ निकाला है, लेकिन जिस तरह से मामले बढ़ रहे हैं यह बेहद चिंता का विषय है।- विशाल वर्मा, डीएसपी घुमारवीं