सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur mani khad student drowned body found nerwa shalvi river death

हिमाचल: बिलासपुर की मणी खड्ड में डूबने से 11वीं के छात्र की मौत, नेरवा की शालवी नदी में भी डूबा युवक; मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)/नेरवा (रोहड़ू)। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 22 Jun 2026 10:11 AM IST
विज्ञापन
सार

बिलासपुर के घुमारवीं क्षेत्र की मणी खड्ड में 17 वर्षीय छात्र अरमान सिंह की डूबने से मौत हो गई। छात्र शनिवार को दोस्तों के साथ नहाने गया था। रातभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद रविवार सुबह उसका शव बरामद किया गया। वहीं शिमला जिले के नेरवा स्थित शालवी नदी में भी 26 वर्षीय युवक बबलू की नहाते समय डूबने से मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।

bilaspur mani khad student drowned body found nerwa shalvi river death
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

घुमारवीं उपमंडल की पंचायत ननावां की मणी खड्ड में डूबने से 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान अरमान सिंह पुत्र गौतम सिंह निवासी गांव जबल्याणा (गैहरी) के रूप में हुई है। अरमान ग्वालमुठानी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।



जानकारी के अनुसार अरमान शनिवार सुबह स्कूल के लिए घर से निकला था। देर शाम तक नहीं लौटा। बेटे के घर न पहुंचने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने डैहर पुलिस चौकी में उसके लापता होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि करीब 11 बजे अरमान तीन अन्य छात्रों के साथ डैहर क्षेत्र में देखा गया था। इसी आधार पर पुलिस ने देर रात उसके साथ दिखे एक छात्र से संपर्क किया। पूछताछ में छात्र ने बताया कि वे सभी नहाने के लिए नजदीक स्थित मणी खड्ड गए थे, जहां अरमान पानी में डूब गया। घटना के बाद डर के  कारण वे वहां से भाग गए और किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। जानकारी मिलते ही पुलिस, परिजन और स्थानीय लोग रात में ही मौके     पर पहुंचे। 
विज्ञापन


खड्ड किनारे अरमान के कपड़े और जूते बरामद हुए। इसके बाद पुलिस, अग्निशमन विभाग और होमगार्ड की टीम ने संयुक्त रूप से तलाश अभियान शुरू किया। रविवार सुबह करीब छह बजे अरमान का शव बरामद कर लिया गया। अरमान की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसके पिता दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। उसकी छोटी बहन पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। परिवार में बुजुर्ग दादा-दादी भी हैं। रविवार को नम आंखों के बीच छात्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने बताया कि जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

नेरवा की शालवी नदी में डूबा युवक
शालवी नदी में रविवार शाम एक युवक की नदी में डूबकर मौत हो गई। युवक के साथियों और ग्रामीणों ने उसे नदी से बाहर निकाला और उपचार के लिए नेरवा अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बबलू (26) पुत्र सुभाष चंद गांव झड़ेच, पुजारली, तहसील व जिला शिमला के रूप में हुई है। बबलू गर्मी से निजात पाने के लिए अपने दोस्तों के साथ शालवी नदी में नहाने के लिए पहुंचा था। नहाते वक्त वह गहरे  पानी में चला गया। उसे तैरना नहीं आता था। लिहाजा वह डूबने लगा।

पास ही खेल मैदान में खेल रहे दो स्थानीय युवकों आदित्य गजटा और सौरभ ने उसे देखा। दोनों तुरंत नदी की  ओर दौड़े और उसे बचाने के लिए नदी में कूद गए। दोनों ने उसे बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने उसे सिविल अस्पताल नेरवा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बबलू नेरवा में अपने साथियों के साथ मजदूरी करता था। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। स्थानीय प्रशासन की ओर से कार्यालय कानूनगो नेरवा अश्वनी कुमार ने बताया है कि परिजनों को तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed