सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mid day meal workers to strike on June 22; rally to the Secretariat under the CITU banner.

Himachal: मिड-डे मील वर्कर आज हड़ताल पर, सीटू के बैनर तले सचिवालय तक निकालेंगे रैली; केंद्र पर भी शोषण का आरोप

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
सार

सीटू संबंधित मिड-डे मील वर्कर यूनियन ने 22 जून को अपनी मांगों को लेकर हड़ताल का एलान कर दिया है। सीटू के बैनर तले वर्कर मांगों को मनवाने के लिए सचिवालय के बाहर प्रदर्शन भी करेंगे। 

Mid day meal workers to strike on June 22; rally to the Secretariat under the CITU banner.
प्रदर्शन (सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेशभर में सीटू संबंधित मिड-डे मील वर्कर यूनियन 22 जून को मांगों को लेकर हड़ताल का एलान कर दिया है। सीटू के बैनर तले वर्कर मांगों को मनवाने के लिए सचिवालय के बाहर प्रदर्शन भी होगा। प्रदर्शन टॉलैंड से शुरु होगा और सभी वर्कर नारेबाजी करते हुए सचिवालय तक पहुंचेंगे।



यूनियन के सदस्यों का आरोप है कि न तो प्रदेश सरकार मांगों को पूरा कर रही है और न ही केंद्र सरकार की ओर से वर्करों की ओर कोई ध्यान दिया जा रहा है। आरोप है कि केंद्र सरकार ने 17 वर्षों से वर्करों का एक रुपया तक नहीं बढ़ाया है। इस कारण घर का खर्च भी मुश्किल से चल रहा है। मिड-डे मील वर्कर यूनियन ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह बड़े पैमाने वर्करों का शोषण कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारें एक तरफ महिला सशक्तीकरण की बात करते है लेकिन उन्हें ही तंग किया जा रहा है। प्रदेश उच्च न्यायालय की ओर से दिए गए 10 महीने के बजाय 12 महीने का वेतन के निर्णय को सरकार लागू नहीं कर पाई है।

मिड-डे मील वर्कर को पूरे साल एक भी छुट्टी नहीं दी जाती, साथ ही तीन महीने तक वेतन नहीं दिया जाता। चुनाव के समय पोलिंग पार्टी को खाना बनाने का कार्य मिड डे मील वर्कर को दिया जाता है परंतु उन्हें उसके बदले कोई मानदेय नहीं देते हैं। रिटायरमेंट पर ग्रेच्युटी और पेंशन की सुविधा तक नहीं दी है। इसके अलावा भी कई प्रकार की मांगें है।

यूनियन का आग्रह है कि हरियाणा सरकार के तर्ज पर मिड डे मील वर्कर को 7000 रुपये वेतन दिया जाए। इसी के साथ अन्य सभी प्रकार की मांगों को भी पूरा किया जाए। मिड डे मील वर्कर यूनियन प्रभारी जगत राम ने कहा कि सोमवार को यूनियन की ओर से हड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed