फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New Industrial Policy: Himachal prepares to offer industries tax concessions along with affordable electricity

New Industrial Policy: हिमाचल में उद्योगों को सस्ती बिजली के साथ टैक्स में रियायत की तैयारी

Tue, 28 Jul 2026 06:10 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Jul 2026 06:10 AM IST
सार

प्रदेश सरकार नई औद्योगिक नीति को अंतिम रूप देने में जुट गई है। इस नीति को तैयार करते समय पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड की औद्योगिक नीतियों का अध्ययन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
New Industrial Policy: Himachal prepares to offer industries tax concessions along with affordable electricity
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार नई औद्योगिक नीति को अंतिम रूप देने में जुट गई है। इस नीति को तैयार करते समय पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड की औद्योगिक नीतियों का अध्ययन किया जा रहा है। अब वनई नीति में उद्योगों को बाहरी राज्यों की तुलना में कम दरों पर बिजली उपलब्ध कराई जाएगी और टैक्स में भी दो से तीन फीसदी तक की राहत देने का फैसला लिए जाने की संभावना है। सरकार का मानना है कि बिजली की ऊंची लागत उद्योगों के सामने सबसे बड़ी चुनौती रही है। सस्ती बिजली मिलने से उत्पादन लागत कम होगी और उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी। इससे नए उद्योग लगाने के इच्छुक निवेशकों का भी हिमाचल की ओर रुझान बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन

नई औद्योगिक नीति में मशीनरी खरीद पर प्रोत्साहन देने के बजाय उत्पादन आधारित प्रोत्साहन पर अधिक जोर रहेगा। प्रस्ताव है कि जो उद्योग में उत्पादन तैयार कर हिमाचल के बाजार में बिक, उन उद्योगपतियों को स्टेट गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स में दो से तीन फीसदी तक राहत दी जाएगी। इससे उद्योगों को अधिक उत्पादन करने और कारोबार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। उत्पादन आधारित प्रोत्साहन से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निवेशकों को उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया सरल और पारदर्शी मिले, इसी उद्देश्य से विभिन्न विभागों से सुझाव लेकर नीति का मसौदा तैयार किया जा रहा है। नई औद्योगिक नीति में ग्रीन एनर्जी, रोजगार सृजन और निवेश प्रोत्साहन जैसे बिंदुओं को भी प्रमुखता दी जा रही है। नीति का उद्देश्य हिमाचल को उत्तर भारत के प्रमुख औद्योगिक निवेश केंद्रों में शामिल करना है। सरकार को उम्मीद है कि नई नीति लागू होने के बाद प्रदेश में घरेलू और बाहरी निवेश बढ़ेगा, उद्योगों का विस्तार होगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन

उद्योगपतियों को राहत देने की तैयारी में सरकार
प्रदेश सरकार नई औद्योगिक नीति में उद्योगपतियों को राहत देने की तैयारी में है। यह इसलिए ताकि हिमाचल में ज्यादा से ज्यादा निवेशक आए। हिमाचल से कोई उद्योग बाहर न जाएं, इसको लेकर भी सरकार कुछ न कुछ इंसेटिव देगी। उधर, उद्योगपति प्रदेश सरकार की नई औद्योगिक नीति पर आस लगाए हुए है।
 

नई औद्योगिक नीति पर मंथन चल रहा है। दूसरे राज्यों की औद्योगिक पालिसी पर भी मंथन किया जा रहा है। नई औद्योगिक नीति का प्रारुप तैयार किया जा रहा है। आगामी कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी के लिए लाया जाना प्रस्तावित है।
- हर्षवर्धन चौहान, उद्योग मंत्री, हिमाचल प्रदेश सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed