फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rajwant Singh Thakur of Sirmaur became DIG in Border Security Force.

हिमाचल: सिरमौर के राजवंत सिंह ठाकुर सीमा सुरक्षा बल में बने डीआईजी

Tue, 04 Aug 2026 09:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Aug 2026 09:17 PM IST
सार

 बीएसएफ में कमांडेंट राजवंत सिंह ठाकुर को पदोन्नत कर डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी) बनाया गया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे सिरमौर और प्रदेश में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
Rajwant Singh Thakur of Sirmaur became DIG in Border Security Force.
राजवंत सिंह ठाकुर सीमा सुरक्षा बल में बने डीआईजी। - फोटो : संवाद

विस्तार

 सिरमौर जिले के पांवटा साहिब निवासी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में कमांडेंट राजवंत सिंह ठाकुर को पदोन्नत कर डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी) बनाया गया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे सिरमौर और प्रदेश में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन

राजवंत वर्ष 1995 में सहायक कमांडेंट के रूप में बीएसएफ में शामिल हुए थे। करीब 32 वर्षों के सेवाकाल में उन्होंने भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश सीमा के अलावा जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों तथा ओडिशा में नक्सल विरोधी अभियानों का नेतृत्व करते हुए महत्वपूर्ण सेवाएं दीं।
विज्ञापन


उन्होंने विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) में भी अपनी सेवाएं देकर वीवीआईपी सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाई। वर्ष 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात बीएसएफ बटालियन की कमान संभाली और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपने नेतृत्व का परिचय दिया। सीमा पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें गणतंत्र दिवस-2025 के अवसर पर राष्ट्रपति पदक से भी सम्मानित किया गया था। उनके पिता स्वर्गीय मोतीराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश पुलिस में अपर पुलिस अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी पत्नी अंग्रेजी विषय की प्रवक्ता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed