फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPRCA: Sociology teacher recruitment exam results declared; document verification to be held on this date.

हिमाचल राज्य चयन आयोग: समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, इस दिन होगी दस्तावेजों की जांच

Mon, 17 Aug 2026 07:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Aug 2026 07:39 PM IST
सार

राज्य चयन आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि समाज शास्त्र के शिक्षकों के 108 पदों के लिए 439 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, इनमें से 374 उम्मीदवारों ने सीबीटी परीक्षा दी थी। 

विज्ञापन
HPRCA: Sociology teacher recruitment exam results declared; document verification to be held on this date.
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राज्य चयन आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग में समाज शास्त्र के शिक्षकों के 108 पदों को पोस्ट कोड-26029 के अंतर्गत फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि समाज शास्त्र के शिक्षकों के 108 पदों के लिए 439 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, इनमें से 374 उम्मीदवारों ने सीबीटी परीक्षा दी थी।

विज्ञापन

इस परीक्षा में उत्तीर्ण 225 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जा रहा है, 24 अगस्त को सुबह 10 बजे से आयोग के परिसर में आरंभ होगी। इसकी सूचना उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर दी जाएगी। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डाउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे। सचिव ने कहा कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed