फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The School Education Board has granted provisional affiliation to 24 private D.El.Ed. institutes in the state.

HPBOSE: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के 24 निजी डीएलएड संस्थानों को दी अस्थायी संबद्धता, अधिसूचना जारी

Mon, 17 Aug 2026 08:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Aug 2026 08:02 PM IST
सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए प्रदेश के 24 निजी डीएलएड संस्थानों को अस्थायी संबद्धता प्रदान की है।

विज्ञापन
The School Education Board has granted provisional affiliation to 24 private D.El.Ed. institutes in the state.
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए प्रदेश के 24 निजी डीएलएड संस्थानों को अस्थायी संबद्धता प्रदान की है। बोर्ड की ओर से 17 अगस्त, 2026 को जारी अधिसूचना में यह मंजूरी दी गई है। इन संस्थानों में 1300 सीटों पर भरे जाने की बात कही गई है। इन संस्थानों में विद्यार्थियों को प्रवेश हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से आयोजित काउंसलिंग के आधार पर ही दिया जाएगा।

विज्ञापन

बोर्ड की सूची में कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू, सोलन, सिरमौर, शिमला और ऊना जिलों के डीएलएड संस्थान शामिल हैं। इस दौरान कांगड़ा जिला के पांच निजी डीएलएड संस्थानों को प्रोविजनल संबद्धता दी गई है। इनमें एक संस्थान में 100, जबकि अन्य चार संस्थानों को 50-50 सीटें दी गई हैं। वहीं हमीरपुर जिले के सात संस्थानों को 50-50 सीटों की अस्थायी संबद्धता मिली है। मंडी के चार संस्थानों को भी 50-50 सीटों की मंजूरी मिली है। मंडी में 4, कुल्लू और सोलन में एक-एक और शिमला, सिरमौर और ऊना जिला में दो-दो संस्थानों को मान्यता प्रदान की गई है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी संस्थानों में प्रवेश केवल बोर्ड की काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed