फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Politics: Jairam Thakur said, Sukhu is squandering energy and resources to please the Gandhi family.

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- गांधी परिवार को खुश करने में ऊर्जा और संसाधन बहा रहे सुक्खू

Mon, 17 Aug 2026 08:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Aug 2026 08:28 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर प्रदेश के संसाधनों और सरकारी तंत्र का इस्तेमाल गांधी परिवार को खुश करने और अपनी छवि चमकाने के लिए करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
HP Politics: Jairam Thakur said, Sukhu is squandering energy and resources to please the Gandhi family.
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर प्रदेश के संसाधनों और सरकारी तंत्र का इस्तेमाल गांधी परिवार को खुश करने और अपनी छवि चमकाने के लिए करने का आरोप लगाया है। कहा कि द्रंग विधानसभा क्षेत्र के देयोरी में करीब नौ महीने पहले बहुमंजिला स्कूल भवन बनकर तैयार हो गया, लेकिन अब तक विद्यार्थियों के लिए नहीं खोला गया है। भवन का उद्घाटन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से करवाने के इंतजार में इसे बंद रखा गया है। मंडी से जारी बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि छह जुलाई को शिक्षा मंत्री इस भवन का लोकार्पण करने पहुंचे थे।

विज्ञापन

 कार्यक्रम के लिए धाम, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पट्टिका तक की तैयारियां हो चुकी थीं, लेकिन प्रियंका गांधी से उद्घाटन करवाने की जिद के चलते शिक्षा मंत्री को भी लोकार्पण करने से रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर विद्यार्थी दो नालों के बीच स्थित किराये के भवन में पढ़ने को मजबूर हैं। वहां चार कमरों में सात कक्षाएं चल रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में प्राकृतिक आपदाओं से प्रदेश के सैकड़ों स्कूल और अस्पताल भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें कई भवन सराज विधानसभा क्षेत्र के हैं, लेकिन सरकार ने इनके निर्माण और मरम्मत के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि आपदा में कितने स्कूल और अस्पताल क्षतिग्रस्त हुए, कितने विद्यार्थी असुरक्षित भवनों या खुले में पढ़ रहे हैं और मरम्मत के लिए कितना बजट जारी किया गया। इस दौरान जयराम ठाकुर ने डीसीडी कोऑपरेटिव सोसायटी के सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए मुकेश चंदेल तथा उपाध्यक्ष लाल सिंह और वासुदेव शर्मा को बधाई दी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने उनसे शिष्टाचार भेंट कर मार्गदर्शन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed