{"_id":"6a8341670bde332deb0bdace","slug":"under-17-world-volleyball-championship-shabd-gautam-from-barthin-bilaspur-to-captain-team-india-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व वॉलीबाल प्रतियोगिता: बिलासपुर के शब्द गौतम करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व वॉलीबाल प्रतियोगिता: बिलासपुर के शब्द गौतम करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी
Mon, 17 Aug 2026 10:44 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:44 PM IST
सार
बिलासपुर जिले के बरठीं के युवा वॉलीबाल खिलाड़ी शब्द गौतम का अंडर-17 भारतीय वॉलीबाल टीम में चयन हुआ है। खास बात यह है कि उन्हें टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
विज्ञापन
शब्द गौतम करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के बरठीं के युवा वॉलीबाल खिलाड़ी शब्द गौतम का अंडर-17 भारतीय वॉलीबाल टीम में चयन हुआ है। खास बात यह है कि उन्हें टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। शब्द गौतम कतर के दोहा में होने वाली अंडर-17 विश्व वॉलीबाल प्रतियोगिता में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। प्रतियोगिता 19 से 29 अगस्त तक दोहा के कतर में होगी। पिछले संस्करण की विजेता इटली इस बार भी खिताब की प्रमुख दावेदारों में है और भारत के साथ उसी पूल में है।
विज्ञापन
भारतीय टीम को पूल बी में इटली, ट्यूनीशिया और रोमानिया के साथ रखा गया है। ऐसे में शब्द गौतम के नेतृत्व वाली भारतीय टीम के सामने पूल चरण में ही मजबूत चुनौती रहेगी। विश्व चैंपियनशिप में कुल 24 टीमों को छह पूल में बांटा गया है। प्रतियोगिता में एशिया, यूरोप, दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका और अन्य क्षेत्रों की युवा टीमें एक ही मंच पर नजर आएंगी। भारतीय टीम के लिए यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। भारत के पूल में मौजूद इटली मौजूदा चैंपियन है। इसके अलावा ट्यूनीशिया और रोमानिया की टीमें भी भारतीय टीम के सामने चुनौती पेश करेंगी। कप्तान के रूप में शब्द गौतम की भूमिका भी इस दौरान अहम रहेगी।
विज्ञापन