सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   11 roads of Nirmand will be rejuvenated with Rs 90 crore

Rampur Bushahar News: निरमंड की 11 सड़कों का 90 करोड़ से होगा कायाकल्प

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
11 roads of Nirmand will be rejuvenated with Rs 90 crore
निरमंड की खस्ताहाल सडक़ों की जल्द सुधरेगी हालत। संवाद
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई-4 के तहत हजारों ग्रामीणों को मिलेगी सड़क सुविधा
Trending Videos

केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद प्रक्रिया में जुटा लोक निर्माण विभाग
राकेश बिनी शर्मा
निरमंड(कुल्लू)। उपमंडल निरमंड के लोगों को जल्द ही बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) चरण-4 के तहत उपमंडल की 11 सड़कों के कायाकल्प को मंजूरी मिली है। करीब 90 करोड़ रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग इन सड़कों की हालत सुधारेगा। लंबे समय से खस्ताहाल और आपदाग्रस्त सड़कों की हालत सुधरने से ग्रामीणों के साथ किसानों-बागवानों को राहत मिलेगी। उपमंडल निरमंड की अधिकांश ग्रामीण और संपर्क सड़कों की हालत बेहद खराब है। कई सड़कें मेटलिंग, टारिंग और सुरक्षा के लिहाज से अब तक दुरुस्त नहीं हो पाई हैं।
बीते वर्षों में आई प्राकृतिक आपदाओं के कारण ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकतर सड़कों की हालत बदतर बनी हुई है। खस्ताहाल सड़कों पर ग्रामीण जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। दुर्गम और ग्रामीण इलाकों के लोग बदहाल सड़कों की समस्या लंबे समय से झेल रहे हैं। खासकर, क्षेत्र के बागवानों को इन सड़कों से अपनी नकदी फसलें मंडी पहुंचाना चुनौतियों भरा बना हुआ है। खस्ताहाल सड़कों पर वाहन चालक भी अधिक किराया या फिर जाने से इन्कार कर देते हैं। ऐसे में अब केंद्र सरकार से हजारों ग्रामीणों को राहत मिली है। अब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुधारी जाएगी। लोक निर्माण विभाग राशि स्वीकृत होते ही टेंडर प्रक्रिया की औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सड़कों की सुधरेगी हालत
सडक़ राशि
कलोग से शिल्ली हिमरी 15.74 18 करोड़
दोघरी से पांकवा सडक़ 6.685 9.32 करोड़
बिशईधार से कोडीथाच वाया गुंडी 5.34 10.37 करोड़
संपर्क सड़क ठारला से सगोफा 3.38 4.11 करोड़
दोहगाड से खलैर 2.7 3.17 करोड़
दवाह कैंची से बडारी 5.775 7.12 करोड़
कानवी से दशोली 5.05 6.61 करोड़
शील से जुआगी 10.4 15.10 करोड़
बानन से निगाड़ 1.62 2.90 करोड़
बागीपुल से नगाड़ी 2.16 3.15 करोड़
मोइन नाला से बोई एडशी 4.83 9.97 करोड़

निरमंड की 11 सड़कों के लिए करीब 90 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण- 4 के तहत सड़कों के सुधारीकरण के लिए विभागीय स्तर पर टेंडर प्रक्रिया को अमली जामा पहनाया जा रहा है। जल्द ही कार्य शुरू होगा। --आनंद कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग निरमंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article