सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   46,027 voters will cast their votes in Rohru and 38,727 in Chhauhara

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में 46,027 और छौहारा में 38,727 मतदाता डालेंगे वोट

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। विकास खंड रोहड़ू और छौहारा में इस बार 84,754 मतदाता अपने मत का उपयोग करेंगे। मतदान तीन चरणों में हो रहे हैं। रोहड़ू विकास खंड की 24 पंचायतों में कुल मतदाता 46,027 हैं। इसमें 22,912 महिला और 23,115 पुरुष मतदाता हैं। चुनाव के पहले चरण में 26 मई को लोअरकोटी, शरोग- बराड़ा, अढ़ाल, गावणा, करालश, समरकोट, भलाड़ा और पुजारली-3 में मतदान होगा। 28 मई को पारसा, समोली, अनटापू-बटाड़ी, कुटाड़ा, जगोठी, भमनोली, खंगटेडी और कड़ीवन में मतदान होगा। 30 मई को शेखल, मुंछाड़ा, बशला, दलगांव, बाड़ीधार, कुई, केवली-सुंदरनगर और कुठाड़ी पंचायत में मतदान होगा। छौहार विकास खंड की 31 पंचायतों में कुल 38,727 मतदाता हैं। इसमें महिलाएं 18,512 और पुरुष मतदाता 20,215 हैं। 26 मई को शिलादेश, तांगनू-जांगलिख, खाबल, रोहल, मकटोट हांऊचली, ढाकगांव, गवास, रनोल, अंबोई और खशाधार पंचायत में मतदान हाेगा। 28 मई को खरशाली, दिउदी मायला, सिंदासली, गांवसारी, धगोली, जांगला, भटवाड़ी-झटवाड़ी, बनोटी, थाना, मसली और भंफड़ पंचायत में मतदान होगा। 30 मई को टिक्करी, पेखा, धमवाड़ी, आंध्रा, भेतियानी, टोड़सा, डिसवानी, सारीबासा, कुलगांव और कलोटी पंचायत में मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article