{"_id":"69bbe7ee5f7d1eba2909f639","slug":"akshita-and-pradhika-won-the-painting-competition-and-gaurav-and-pawani-won-the-slogan-writing-competition-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-156372-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चित्रकला में अक्षिता, प्रधिका और नारा लेखन में गौरव, पवनी बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चित्रकला में अक्षिता, प्रधिका और नारा लेखन में गौरव, पवनी बने विजेता
विज्ञापन
कुमारसैन स्कूल में जल महोत्सव पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
कुमारसैन स्कूल में जल और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
स्कूल में जल महोत्सव का पर विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। जल जीवन मिशन के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में जल महोत्सव मनाया गया। यह कार्यक्रम 8 से 22 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के लिए चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता गई गई, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कनिष्ठ वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में अक्षित ने प्रथम, अन्निका ने द्वितीय और सरस्वती ने तृतीय स्थान हासिल किया। नारा लेखन में गौरव पहले, तान्वी दूसरे और विवेक तीसरे स्थान पर रहे। वरिष्ठ वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में प्रधिका प्रथम, मनीष द्वितीय, गौरव तृतीय और नारा लेखन में पवनी प्रथम और शिवांशी ने द्वितीय स्थान पाया।
प्रधानाचार्य कमलेश शर्मा ने विद्यार्थियों को जल के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया और जल संरक्षण से जुड़े संदेशों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य कमलेश शर्मा ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और इसके बिना जीवन की कल्पना भी संभव नहीं है। वर्तमान में जल संकट एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह जल का संरक्षण करे और इसके दुरुपयोग को रोके। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने घर और समाज में जल बचाने के प्रति जागरूकता फैलाएं। पर्यावरण संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है, क्योंकि स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है। यदि हम आज पर्यावरण और जल संसाधनों की रक्षा नहीं करेंगे, तो आने वाली पीढि़यों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को जल बचाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प दिलाया गया ताकि एक बेहतर और सुरक्षित भविष्य की नींव रखी जा सके। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया और उन्हें भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
Trending Videos