सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Gram Sabhas will be held in the reorganized and newly formed Panchayats.

Rampur Bushahar News: पुनर्गठित और नवगठित पंचायतों में होंगी ग्राम सभाएं

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूचियों के सत्यापन और दावे की मांगी जाएंगी आपत्तियां
Trending Videos

. कार्यकारी बीडीओ ने मतदाताओं से ग्राम सभाओं में सूची में सुधार और आपत्तियां दर्ज करने का किया आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। विकास खंड रामपुर की पुनर्गठित एवं नवगठित पंचायतों में मतदाता सूचियों के प्रारूप के प्रकाशन और पुनरीक्षण के लिए विशेष ग्राम सभा बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में विकास खंड रामपुर की पुनर्गठित पंचायतों शाहधार, शिंगला, बहाली, गोपालपुर और सनारसा में 25 मार्च को, जबकि नवगठित पंचायतों पलजारा, रंगोली और नोगली-कलना में 26 मार्च को विशेष ग्राम सभा बैठकें आयोजित होंगी।बैठकों में पंचायत सचिव द्वारा पुनर्गठन या नवगठन के बाद तैयार पंचायती राज संस्थानों की मतदाता सूचियों का प्रारूप ग्राम सभा के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही मतदाता सूचियों का पठन, सत्यापन तथा दावे और आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ग्राम सभा बैठकें संबंधित पंचायत घर या निर्धारित स्थानों पर सुबह 11:00 बजे से आयोजित होंगी, जिनमें संबंधित पंचायत सचिव उपस्थित रहेंगे। प्राप्त दावों और आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यकारी विकास खंड अधिकारी रामपुर चमन लाल ने मतदाताओं से अपील की है कि वे बैठकों में भाग लें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में अपने नाम की जांच कर आवश्यक सुधार के लिए दावे और आपत्तियां अवश्य प्रस्तुत करें, ताकि त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed