{"_id":"69c2821debc900400e053597","slug":"reshma-and-dixit-got-first-place-in-poster-making-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-156681-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पोस्टर मेकिंग में रेशमा और दीक्षित पहले स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पोस्टर मेकिंग में रेशमा और दीक्षित पहले स्थान पर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड़ाहन स्कूल में विश्व टीबी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खड़ाहन में विश्व क्षय रोग दिवस पर शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में रेशमा और दीक्षित प्रथम, दीपिका और अन्वी नेगी द्वितीय, जबकि नितिन और रिवांश नेगी तृतीय स्थान पर रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शिवांश नेगी और प्रांशुल ने पहला, पारस और कार्तिक ने दूसरा, जबकि अकिल और दीक्षित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्वास्थ्य शिक्षिका कमला ठाकुर ने बताया कि शिविर का उद्देश्य टीबी के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस मनाया जाता है। इस दौरान उन्होंने टीबी के लक्षण, कारण और बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि टीबी के प्रमुख लक्षणों में बलगम वाली खांसी, बलगम में खून आना, बुखार, सीने में दर्द, शरीर के किसी हिस्से में गांठ, वजन में कमी, थकान और रात में पसीना आना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उपचार से इस बीमारी से बचा जा सकता है। उन्होंने लोगों को पौष्टिक आहार लेने, टीबी से प्रभावित या जोखिम वाले व्यक्तियों की देखभाल करने और देश को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया।
Trending Videos