फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Anger over Rampur-Baghi bus service not running on the scheduled route

Rampur Bushahar News: रामपुर-बाघी बस सेवा निर्धारित रूट तक न चलने से रोष

Mon, 10 Aug 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
. आधे रास्ते तक चल रही निगम की बस सेवा, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन


. 20 दिन से निर्धारित रूट तक नहीं पहुंच रही बस सेवा

. ग्रामीण और विद्यार्थियों ने राहत पहुंचाने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)।
ननखड़ी तहसील के बाघी क्षेत्र के ग्रामीण, स्कूली बच्चे और कर्मचारी 20 दिन से परेशानी झेल रहे हैं। रामपुर-बाघी रूट पर निर्धारित स्थान तक बस सेवा न चलने के कारण ग्रामीण यातायात सुविधा से वंचित हैं। निर्धारित रूट तक बस सेवा न चलने से ग्रामीणों में निगम प्रबंधन के प्रति रोष व्यापत है। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि जल्द बस सेवा को निर्धारित स्थान तक नहीं चलाया जाता है, तो वे निगम के कार्यालय का घेराव करने को मजबूर होंगे। रामपुर से बाघी के लिए सुबह 6:00 बजे चलने वाली बस निर्धारित गंतव्य बाघी तक नहीं पहुंच रही है। यह बस इन दिनों केवल खोलीघाट तक ही जा रही है, जिससे ननखड़ी और बाघी क्षेत्र के लोगों को आवाजाही करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। बस के आधे रास्ते तक ही चलने से क्षेत्रवासियों में खासा रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रामपुर से बाघी जाने वाले यात्रियों को आगे के सफर के लिए अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इससे रोजाना आने-जाने वाले लोगों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह बस सेवा ननखड़ी और बाघी क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। परिवर्तन शिक्षा एवं विकास संस्था के अध्यक्ष राजेश खूंद, नारायण, गगन ठाकुर, सुलाक्षर, मोहन लाल, रोशन लाल, तारा चंद, संतोष कुमार, रोहन शर्मा, प्रदीप कुमार सहित अन्य ने कहा कि जब बस सेवा का निर्धारित स्थान बाघी तय किया गया है, तो बस को आधे रास्ते तक ही क्यों चलाया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों के लोगों की आवाजाही का जरिया केवल निगम की बस सेवाएं ही हैं। 20 दिन से बस सेवा निर्धारित स्थान तक न चलने से ग्रामीण, स्कूली बच्चे और कर्मचारी वर्ग परेशान हैं। उन्होंने परिवहन निगम प्रबंधन से जल्द बस सेवा को निर्धारित स्थान तक चलाने की मांग उठाई है। उन्होंने चेताया है कि यदि जल्द बस सेवा बहाल नहीं हुई, तो ग्रामीण निगम के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे।


बस में सवारी न होने के कारण बस को नहीं भेजी जा रही। उस समय शिमला-खमाडी बस भी रूट पर जाती है, जो सवारी है, उनको उस बस में शिफ्ट किया जाता है ताकि तेल की भी बचत हो सके। - हुमेश ठाकुर,
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed