फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Inauguration of a fire outpost in Nerwa

Rampur Bushahar News: नेरवा में फायर चौकी का शुभारंभ, 26 पंचायतों को मिलेगा लाभ

Mon, 10 Aug 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहडू)।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये सोमवार को नेरवा नगर पंचायत के शीकियार में फायर ब्रिगेड की फायर चौकी का विधिवत शुभारंभ किया। इस सुविधा से नेरवा तहसील की 26 पंचायतों को लाभ मिलेगा। साथ ही कुपवी उपमंडल के ग्रामीणों की भी लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। चौकी में सरकार ने दो फायर ब्रिगेड वाहन भी उपलब्ध करवाए हैं। अग्निशमन सुविधा शुरू होने से क्षेत्र में आग की घटनाओं पर समय रहते काबू पाया जा सकेगा। इससे जानमाल और संपत्ति को होने वाले नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी। अग्निशमन विभाग की टीम को अब मौके तक पहुंचने में अपेक्षाकृत कम समय लगेगा। मुख्यमंत्री सुक्खू ने वर्ष 2024 में अपने नेरवा दौरे के दौरान अग्निशमन केंद्र खोलने की घोषणा की थी। स्थानीय लोगों ने इस मांग के पूरा होने पर खुशी व्यक्त की है। उनका कहना है कि नेरवा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अग्निशमन सुविधा की कमी महसूस होती थी। फायर चौकी शुरू होने से अब क्षेत्र को एक महत्वपूर्ण आपातकालीन सेवा उपलब्ध हो गई है। यह कदम क्षेत्र की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हिमाचल कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीश किमटा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नेरवा क्षेत्र की जनता लंबे समय से फायर ब्रिगेड सुविधा की मांग कर रही थी। सरकार ने इसे पूरा कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है। किमटा ने मुख्यमंत्री से नेरवा क्षेत्र का दौरा करने का आग्रह भी किया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए बरसात के बाद क्षेत्र का दौरा करने का आश्वासन दिया। फायर चौकी के शुभारंभ अवसर पर उपमंडलाधिकारी हेम चंद वर्मा, तहसीलदार नेरवा कुश कुमार और होमगार्ड के कमांडेंट आरपी. नेपटा मौजूद रहे। वार्ड नंबर-सात की पार्षद और नगर पंचायत नेरवा की पूर्व अध्यक्ष बबीता तंगड़ाइक भी उपस्थित रहीं। स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed