फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Women in Janjeli Panchayat conducted a cleanliness drive

Rampur Bushahar News: जंजैली पंचायत में महिलाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

Mon, 10 Aug 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Women in Janjeli Panchayat conducted a cleanliness drive
जंजैली पंचायत में महिलाओं ने चलाया सफाई अभियान। संवाद
ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने का दिया संदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
विकास खंड नारकंडा की जंजैली पंचायत में सोमवार को स्थानीय महिला मंडलों और पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान के माध्यम से उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छ पर्यावरण और स्वच्छ समाज निर्माण का संदेश दिया। अभियान के तहत महिलाओं ने पंचायत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों, रास्तों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई की और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। इस दौरान लोगों को कूड़ा खुले में न फेंकने, घरों से निकलने वाले कचरे का उचित निस्तारण करने और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। जंजैली पंचायत प्रधान कैलाश चौहान ने स्वच्छता अभियान में भाग लेने वाली महिलाओं और ग्रामीणों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ पंचायत का निर्माण केवल पंचायत स्तर पर किए जाने वाले प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए प्रत्येक ग्रामीण की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने घरों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों की स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखें और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। अभियान के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंपा सहित पंचायत के अन्य प्रतिनिधि, महिला मंडलों की सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे। पंचायत प्रतिनिधियों और महिलाओं ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि पंचायत क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के लिए मिलकर प्रयास जारी रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed