{"_id":"69c28f727a00264ea00c8970","slug":"awareness-rally-organized-on-world-tuberculosis-day-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-156718-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विश्व क्षय रोग दिवस पर निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विश्व क्षय रोग दिवस पर निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन
रिकांगपिओ में विश्व क्षय रोग दिवस के मौके पर छात्रा को सम्मानित करते उपायुक्त। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
उपायुक्त ने टीबी उन्मूलन के लिए सामुदायिक भागीदारी पर दिया बल
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। प्रदेश सरकार टीबी उन्मूलन के लिए काम कर रही है। इसके तहत संवेदनशील वर्गों की लगातार जांच की जा रही है। यह बात उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने रिकांगपिओ में स्वास्थ्य विभाग की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाते हुए कही।
विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ के सम्मेलन कक्ष में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उपायुक्त ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया।
उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि टीबी के लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में नि:शुल्क जांच कराएं और टीबी मुक्त किन्नौर के लिए सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने पंचायत स्तर पर जागरूकता फैलाने में आशा वर्करों और स्वास्थ्य कर्मियों के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में निजी और सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनकी थीम ‘टीबी मुक्त किन्नौर’ रही। उपायुक्त ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया और युवाओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य डॉ. सूर्या बोरस नेगी को टीबी उन्मूलन अभियान में तीसरी बार उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. राकेश नेगी ने टीबी उन्मूलन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
Trending Videos